ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
विदेश

9 महीने के बच्चे को 24 घंटे में 25 हार्ट अटैक, फिर भी बच गया जिंदा

लंदन। ब्रिटेन में नौ महीने के एक बच्चे थियो फ्राई को 24 घंटे में 25 हार्टअटैक आए। मगर, इसके बाद भी उसकी जान बच गई। अब डॉक्टर भी थियो फ्राई को ‘मिरेकल बेबी’ कह रहे हैं। ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है, जब किसी बच्चे को 25 हार्टअटैक आए हों और फिर भी वह न सिर्फ जिंदा बचा हो, बल्कि सामान्य जिंदगी जी रहा हो।

थियो फ्राई अब एक साल सात महीने का हो चुका है। थियो को मई 2017 में पैदा होने के 8 दिन बाद पहली बार सालफोर्ड रॉयल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की 40 लोगों की टीम को यह पता नहीं था कि बच्चे को क्या हुआ है। मगर, उन्हें यह पता था कि बच्चे की हालत काफी नाजुक है। इसके बाद उसे लिवरपूल के एल्डर हे हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पता चला कि इंटरप्टेड ओर्टिक आर्च हो गया था, जिससे उसके शरीर में खून ठीक से पंप नहीं हो रहा था।
चार दिनों के बाद डॉक्टरों की सलाह पर थियो की मां फॉव सेयर्स और पिता स्टीवन फ्राई ने ओपन हार्ट सर्जरी की मंजूरी दे दी। ऑपरेशन के दौरान भी थियो को हार्टअटैक आया, लेकिन उसकी हालत स्थिर रही। तीन महीने अस्पताल में रिकवरी के दौरान उसे दूसरा हार्ट अटैक आया। मगर, वह इससे जूझता रहा और जुलाई 2017 में उसे घर भेज दिया गया था। इसके बाद 21 दिसंबर को थियो के दिल की धड़कनें फिर बढ़ने के बाद उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। 31 जनवरी को उसे 25 हार्टअटैक आए।

आखिरकार इलाज करने वाली टीम का नेतृत्व करनेवाले डॉ. रमन धन्नापुनेनी ने थियो को आने वाले हार्टअटैक की वजह का पता लगा लिया। थियो के दिल का बायां हिस्सा टिश्यू से ढंका था, जिसकी वजह से उसे बार-बार हार्ट अटैक आ रहे थे। डॉक्टर रमन धन्नापुनेनी का कहना है कि यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं। 24 घंटे में 25 अटैक के बाद थियो का दिल जिस हालत में था, वह बहुत रिस्की था। मगर, इसे हम चमत्कार के अलावा कुछ नहीं कह सकते। चिकित्सकीय इतिहास में इस बच्चे को ‘मिरेकल बेबी’ ही कहा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!