ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
क्राइम अलर्ट

नैरोबी के होटल में आतंकी हमला, अब तक 11 मरे, फायरिंग जारी

नैरोबी। केन्या की राजधानी में स्थित होटल दुसित में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ है। यहां जोरदार धमाकों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल-शहाब ने ली है। पुलिस ने कहा कि हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है।

हालांकि, जब तक सभी आतंकियों को मार नहीं गिराया जाता है और होटल कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह से कब्जे में नहीं कर लिया जाता है, तब तक मृतकों की सही संख्या का अंदाजा नहीं लग सकता है। होटल के एक सोर्स ने बताया कि उसके फुटपाथ से बाहर निकलने पर छह मृतकों को देखा और सीक्रेड गार्डन कैफे में पांच शवों को देखा था।
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हमले में एक अमेरिकी नागरिक भी मारा गया है, लेकिन उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि केन्याई सुरक्षा बलों ने उन इमारतों को सुरक्षित कर लिया है, जहां बंदूकधारियों ने हमला किया था।

शहर के बिजनेस सेंटर के बेहद पास स्थित इस होटल में स्पा और कई रेस्त्रां भी हैंं। बैंक और दफ्तर भी हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे हमला शुरू हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार आतंकी हमले में शामिल थे और उन्होंने हरे कपड़े पहने हुए थे।
घटनास्थल से जो फुटेज और तस्वीरें मिल रही हैं, वे दिखा रही हैं कि सशस्त्र जवान गोलीबारी के बीच में होटल कर्मचारियों और घायलों को वहां से निकाल रहे हैं। होटल कॉम्प्लेक्स में खड़ी कारें धू-धू कर जल रही हैं। केन्या के नेशनल पुलिस सर्विस के महानिरीक्षक जोसेफ बोनेट ने बताया कि आतंकियों ने कॉम्पेलक्स में एक बैंक के अंदर से मिलकर हमला शुरू किया।
हमले में घायल हुए लोगों की संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय अस्पतालों ने रक्तदान के लिए तत्काल अपील जारी की है। बताया जा रहा है कि सोमाली इस्लामिक आतंकवादी समूह अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!