ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

भोपाल संभागायुक्त की कमान पहली बार महिला अफसर को

भोपाल . भोपाल संभागायुक्त की कमान पहली बार सरकार ने महिला आईएएस कल्पना श्रीवास्तव को सौंपी है। पिछले एक साल से श्रीवास्तव आईजी पंजीयन एवं मुद्रांक के पद पर पदस्थ हैं। 1992 बैच की वे आईएएस अधिकारी हैं। 2002-03 में सीहोर में कलेक्टर बनीं।
इसके बाद उन्हें एमडी मछलीपालन, एमडी हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम और रोजगार निर्माण बोर्ड भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग में आयुक्त रहते हुए उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए उन्होंने ई लाडली योजना शुरू की। जून 2017 में सरकार ने उन्हें प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा व राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति बनाया था। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय को नैक की ए ग्रेडिंग मिली थी।

श्रीवास्तव को 2013-14 में लाडो अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवार्ड फाॅर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किया था। इसके अलावा उनको मीडिया लाडली अवार्ड सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान संभागायुक्त कवींद्र कियावत को डायरेक्टर प्रशासन अकादमी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!