ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपास

12 किमी की रफ्तार से चली सर्द हवा, लुढ़का दिन का तापमान, छाई धुंध

भोपाल। शहर में सर्द मौसम के साथ तापमान में उतार- चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है। एक दिन पहले दिन के तापमान में इजाफा हुआ था। रविवार को दिन में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलने का शुरू हुआ सिलसिला सोमवार को भी जारी है। इस वजह से दिन का तापमान लुढ़क गया। पूरे शहर पर धुंध छाई हुई है। भोपाल में न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।

इस वजह से गिरा तापमान और छाई धुंध

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मप्र के उत्तर पश्चिमी हिस्से में एक ट्रफ लाइन बनी हुई थी। यह नमी खींच रही थी। नमी ज्यादा होने से ही धुंध छाई।
उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवा की रफ्तार थोड़ी ज्यादा रही। इसके कारण तापमान में कमी आई।

आगे क्या- तीन दिन बाद ठंड का एक दौर और, चल सकती है शीतलहर भी
मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर होने के कारण तीन दिन बाद मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। 17- 18 जनवरी से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। मिल रहे ट्रेंड के अनुसार इस दौरान शीत लहर चलने की संभावना भी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!