ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

अजय सिंह बन सकते हैं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, बुधवार तक हो सकती है घोषणा

भोपाल. मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद जल्द ही छोड़ सकते हैं। चुरहट से विधानसभा चुनाव हारे अजय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले प्रदेश कांग्रेस में भारी फेरबदल भी हो सकता है। सारी कवायद के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ की राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से चर्चा हो चुकी है। अजय सिंह भी बीते दो दिन से दिल्ली में ही हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो बुधवार तक अजय सिंह के नाम की घोषणा हो सकती है।
विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गाँधी ने प्रदेश में कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे। अब जब कांग्रेस सरकार में है ऐसे में संगठन में ध्यान देना मुश्किल हो रहा है| ऐसे में पार्टी हाई कमान जल्द बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल की चर्चा के दौरान भी प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा थी। व्यस्तता के चलते कमलनाथ संगठन की जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि, पार्टी सभी पहलुओं पर मंथन कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!