ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
क्राइम अलर्ट

कार का कांच फोड़कर पूर्व राज्यपाल के नाती के गले पर अड़ाया चाकू, पैसे नहीं दिए तो पीटा

भोपाल. हथियारबंद बदमाशों ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मप्र के गवर्नर रहे भगवतदयाल शर्मा के नाती चंदन इंदौरिया के साथ जमकर मारपीट कर दी। काजी कैंप स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने उनकी कार को हाथ देकर पहले रोका और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अड़ीबाजी करने लगे। रकम देने से इनकार किया तो बदमाशों ने मारपीट कर दी। पास से गुजर रहे गौतम नगर टीआई महेंद्र मिश्रा से उन्होंने मदद मांगी। इस पर पुलिस ने तीन में से दो बदमाशों को पकड़कर टीला जमालपुरा पुलिस के हवाले कर दिया।

कुछ और लोगों से भी की है अड़ीबाजी :
टीआई महेंद्र मिश्रा के मुताबिक मुझे तो काजी कैंप में एक कार में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। मैं उस वक्त नारियलखेड़ा में राउंड पर था। जैसे ही यहां पहुंचा तो चंदन ने बताया कि बदमाश गलियों में भागे हैं। तब तक हनुमानगंज पुलिस भी आ गई थी। लोग दहशत में थे। मेरे साथ चल रहे स्टाफ ने तंग गलियों में घुसकर तीन में से दो बदमाशों को पकड़ लिया। घटनास्थल टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का था, इसलिए वहां के स्टाफ को सौंप दिया। पता चला था कि दोनों बदमाशों ने और भी कुछ लोगों से अड़ीबाजी की है, लेकिन कोई सामने नहीं आया।

पुराना बदमाश है अम्मू :
टीला जमालपुरा पुलिस ने बताया कि आरोपियों में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अम्मू उर्फ आमिर और आशियाना कॉलोनी निवासी शहाब उर्फ भैय्या शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच, रास्ता रोकने, नुकसान पहुंचाने, अड़ीबाजी करने समेत आठ धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। उनके एक साथी की अभी तलाश है। अम्मू के खिलाफ इससे पहले भी कई थानों में अपराध दर्ज हैं।

मैं आईटी कंसल्टेंट हूं और 36 साल से बैरसिया रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा हूं। बुधवार रात करीब 8:45 बजे मैं अपनी नैनो कार से सिंधी कॉलोनी से डीआईजी बंगला की ओर जा रहा था। काजी कैंप में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने तीन युवकों ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। मुझे लगा कि वे सड़क क्रॉस कर रहे हैं। मैंने कार की रफ्तार कम की तो उनमें से एक ने चाकू से पैसेंजर सीट तरफ का कांच फोड़ दिया। मैं घबरा गया, तभी दूसरे ने ड्राइवर तरफ का कांच फोड़कर मेरी गर्दन पर बड़ा चाकू अड़ा दिया। कहने लगा जितने पैसे रखे हैं, हमें दे दो नहीं तो गला रेत दूंगा। मैंने इनकार किया तो तीसरे ने विंडस्क्रीन फोड़ दी। थोड़ा मौका लगते ही मैंने कार की रफ्तार बढ़ा दी और यू टर्न लेकर दूसरी सड़क पर आ गया। तभी मुझे गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा अपने स्टाफ के साथ आते नजर आए। मैंने हाथ उठाकर उनसे मदद मांगी। तब तक बदमाश गलियों में भाग निकले। – चंदन इंदौरिया, पूर्व राज्यपाल के नाती

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!