ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

सर्दी का सितम जारी; नरसिंहपुर, होशंगबाद और सागर छोड़कर बाकी शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे

भोपाल. सर्दी का सितम बरकरार है, नरसिंहपुर, होशंगबाद और सागर छोड़कर बाकी शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। भोपाल में लगातार एक हफ्ते से रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। बुधवार की रात राजधानी में तापमान 9.2 हो गया है। इसमें मामूली बढ़ोत्तरी देखी गई है। मंगलवार को न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश में सबसे ठंडा खजुराहो रहा, वहां रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। होशंगाबाद, शहडोल, रीवा और ग्वालियर संभाग के जिलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। कई इलाकों में शीतलहर भी चली है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ऐसी ही ठंड बनी रहने का अनुमान है भोपाल में दिन के तापमान में इजाफा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दिन और रात के तापमान धीरे- धीरे इजाफा होगा। दिन का तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि मंगलवार को यह 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। हवा का रुख बदलकर दक्षिणी हो गया है। इस वजह से तापमान बढ़ा। कश्मीर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरेगा तो 6 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है। तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।

ग्वालियर में चक्रवात के असर से 3 दिन में दोगुना चढ़ा रात का पारा
15 दिन से कड़ाके की सर्दी की मार झेल रहे शहरवासियों को बुधवार को ठंड से थोड़ी राहत मिल गई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है। इससे बर्फ से ढंके पहाड़ों से बर्फीली हवा की रफ्तार मंद पड़ गई है। बुधवार को एक किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। लेकिन तीन दिन के अंदर रात का पारा दोगुना चढ़ गया है। हालांकि शाम के बाद हल्की सर्द हवा चली, जिससे रात में लोगों ने ठंड में ठिठुरते हुए नजर आए

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!