ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
क्राइम अलर्ट

बिहार की युवती के हाथों पर लगी मेहंदी से खुला सनसनीखेज राज, ब्वॉयफ्रेंड घेरे में

फरीदाबाद। गांव बड़खल के पास स्थित एक कॉलोनी में प्यार में धोखा खाई 21 वर्षीय युवती ने शनिवार शाम तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। बुरी तरह घायल युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। युवती के हाथ पर मेहंदी (सूखकर धुलने के बाद) से सुसाइड नोट लिखा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती यहां परिवार के साथ रहती थी।

उसका परिवार मूल रूप से पटना का रहने वाला है। उसके पिता शहर में ही अपना काम धंधा कर परिवार का गुजारा कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि 21 वर्षीय बेटी ने पटना से स्नातक किया था। वहां वह एक युवक के प्यार में पड़ गई थी। युवक ने उससे शादी का वादा किया था, मगर बाद में तोड़ दिया। इससे वह गुमसुम रहने लगी। परिवार के लोग उसे फरीदाबाद ले आए। यहां भी वह तनाव में थी।

शनिवार शाम युवती मकान की तीसरी मंजिल पर चली गई और नीचे छलांग लगा दी। नीचे वह फर्श पर आकर गिरी। आवाज सुनकर आस पास लोग इकट्ठा हो गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाथ पर युवती ने एक मोबाइल नंबर व एक युवक का नाम लिखा है। साथ ही लिखा है कि मई 2018 में शादी की हर बात इसने शुरू की, बाद में मुझ पर ही झूठा इलजाम लगा दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!