ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

मंत्री न बनाए जाने के बाद बोले केपी सिंह- मुझे नहीं पता, मेरा नाम कहां खो गया, मैं तो पिछोर में ही हूं

शिवपुरी। मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रिमंडल में 28 मंत्रियों ने मंगलवार को शपथ ली। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मंत्रिमंडल के शपथ लेने वालों में पिछोर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केपी सिंह का नाम नहीं था। जैसे ही यह शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ तो शिवपुरी शहर में लगा कैबिनेट मंत्री बनने वाला होर्डिंग हटा दिया गया।
मंत्री पद की शपथ लेने की अटकलों के चलते पूरे शहर में केपी सिंह के बैनर पोस्टर लगा दिए गए थे। मंत्रिमंडल में नाम न होने पर केपी सिंह ने बताया कि भैया, बीच में मेरा नाम कहां खो गया, मुझे पता नहीं। मैं तो पिछोर में ही हूं, भोपाल नहीं गया हूं। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव का कहना है कि केपी सिंह के मंत्री नहीं बनने का उन्हें दुख है। इस संबंध में वे सिंधिया जी से बात करेंगे।

मुर्दाबाद के नारे लगाए: इसके बाद उनके समर्थकों ने खनियांधाना में केपी सिंह जिंदाबाद और प्रदेश कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगा दिए। इसके अलावा सोशल साइट फेसबुक पर भी समर्थकों ने विरोध जताया। सोशल मीडिया पर मंत्री नहीं बनाने का सबक लोकसभा चुनाव में भुगतने तक की बात लिख दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!