ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
क्राइम अलर्ट

भोपाल के रहने वाले मर्चेंट नेवी कैप्टेन की कार्गों शिप पर मौत

भोपाल। मर्चेंट नेवी के कार्गो शिप से मैक्सिको के रास्ते चीन जा रहे भोपाल निवासी कैप्टेन की शिप पर ही रहस्यमयी परिस्थियों में मौत हो गई। नेवी के अफसर कार्गो शिप से कैप्टन का शव लेकर रवाना हो गए हैं। करीब एक सप्ताह बाद शव भोपाल पहुंचेगा।

मर्चेंट नेवी के कार्गो शिपिंग में पदस्थ बैरागढ़ निवासी कैप्टन धर्म पारवानी के पिता भी सेना में कर्नल हैं। कर्नल नारायण पारवानी के अनुसार धर्म मैक्सिको के रास्ते चीन जा रहा था। उन्हें नेवी के अफसरों ने जानकारी दी है कि बीच रास्ते में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। कहा गया कि उसे फूड पाइजनिंग हुई है। बुधवार को नेवी अफसरों का फिर फोन आया और कहा कि फूड पाइजनिंग बाद में उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। बताया गया। मौत का वास्तविक कारण क्या है यह अभी रहस्य बना हुआ है।

मैक्सिको की धरती पर आखिरी दिन

6 जनवरी 2019 को धर्म का 38वां जन्म दिन है। अपने फेसबुक पेज पर धर्म ने अपनी लोकेशन शेयर करते हुए 13 दिसंबर को रातत करीब साढ़े ग्यारह बजे लिखा था कि 23 दिन चीनी समुद्र जलयात्रा में मंजनीलो मैक्सिको की भूमि पर आखिरी दिन।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!