ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
देश

छुट्टियां मनाने बहन प्रियंका के साथ शिमला पहुंचे राहुल, सोलन में ढाबे पर नूडल्स खाए

सोलन (पवन ठाकुर). पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मंगलवार को शिमला पहुंचे। यह उनका निजी दौरा है। शिमला जाते हुए, वे अचानक सोलन के पास एक छोटे से ढाबे पर रुके। राहुल ने यहां नूडल्स भी खाए।
राहुल ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में 1 नवंबर से 5 दिसंबर तक 60 से ज्यादा सभाएं और रोड शो किए थे। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार भी बनाई।

सोलन में आधा घंटा रुके
अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल बीच में कई जगह रुके। वे मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सोलन ब्रूरी के पास छोटे से ढाबे तरनतारन पर रुके। यहां उन्होंने प्रियंका और उनके बच्चे मिराया और रेहान के साथ नूडल्स खाए।

उन्होंने यहां लोगों से बातचीत की और राजनीतिक फीडबैक भी लिया। वे सोलन में करीब आधा घंटा रुके और फिर शिमला की ओर रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल छराबड़ा स्थित प्रियंका के घर को देखने के लिए भी जाएंगे। यह घर बनकर तैयार हो गया।

स्थानीय नेता भी मिलने पहुंचे
जब यहां के स्थानीय कांग्रेस नेताओं को पता चला तो वे भी राहुल से मिलने पहुंचे। राहुल ने इन सभी से काफी देर बात की और फीडबैक लिया।

पांच राज्यों में 60 से ज्यादा सभाएं कीं
मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने एक नवंबर से कैंपेन की थी। उन्होंने रोजाना औसतन तीन से चार रैली और एक रोड शो किया। इन राज्यों में राहुल ने 60 जनसभाएं और 10 रोड शो किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!