ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
राज्य

भाजपा के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर से बोले राहुल गांधी – हमारी पार्टी में आ जाओ

भोपाल (मप्र)। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कराई।

बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने गौर से कहा कि आप हमारी पार्टी में आ जाओ। वहीं, बाबूलाल गौर और सिंधिया के बीच भी दिलचस्प संवाद हुआ। मुलाकात के दौरान गौर ने सिंधिया से कहा कि आप तो अर्जुन हो गए हो, सिंधिया ने भी जवाब देते हुए कहा, आप के रास्ते पर चल रहा हूं।

राज्यपाल ने रचा इतिहास

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी आज एक इतिहास रचा है। वे संभवत: पहली राज्यपाल बनी हैं, जिसने एक ही दिन में दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। पहले उन्होंने भोपाल में कमलनाथ को मप्र के मुख्यमंत्री पद की और शाम को रायपुर में भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

जब बाबूलाल ने कहा था बनेगी कांग्रेस की सरकार

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अकसर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर ने चुनाव के बाद और मतगणना से पहले एक बड़ा बयान दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
भोपाल उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार और वर्तमान में कांग्रेस विधायक आरिफ अकील बाबूलाल गौर से मिलने पहुंचे तो उन्होंने ने आरिफ अकील को बधाई देते हुए कहा ‘सरकार बन रही है..आप कैबिनेट मंत्री बन रहे हो…बधाई हो।’ दोनों ही नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा चलती रही। आरिफ अकील ने कहा कि वे बाबूलाल से आशीर्वाद लेने आए थे।

गौर के इस बयान के बाद सियासत भी गर्म हो गई थी। कांग्रेस ने बाबूलाल गौर के बयान का स्वागत करते हुए कहा था कि उन्होंने सही बोला है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!