ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
राज्य

70 कारों के कांच फोड़ने वाले आठ में से दो गुंडे पुलिस ने पकड़े

भोपाल। 13 दिसंबर की रात कमला नगर, टीटी नगर और श्यामला हिल्स थाना क्षेत्रों में 70 वाहनों के कांच फोड़ने वाले आठ गुंडो में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी कुंडली खंगाली तो पता चला कि सभी शराबी और अदतन अपराधी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कारों में तोड़फोड़ का एक आरोपी शशांक डिपो चौराहे के पास छुरी लिए खड़ा है। वहीं दूसरा आरोपी कमल खड़का झरनेश्वर मंदिर के पास खड़ा है। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस को आरोपियों ने बताया है कि 13 दिसंबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पवन और विशाल बिहारी ने अपने साथियों पवन सिंह, विक्की रावत, शशांक नागर, कमल खड़का व दो अन्य लड़कों को डिपो चौराहे के पास बुलाया था। विशाल ने सबसे कहा था कि श्यामला हिल्स निवासी से झगड़ा करने चलना है। और सभी मोटर साइकिलों से किलोल पार्क आ गए। यहां जब राजकुमार नहीं मिला तो सभी आरोपी श्यामला हिल्स, टीटी नगर, कोटरा तथा कोपल स्कूल के पीछे खड़ी कारों में तोड़फोड़ करते हुए वापस आ गए।

मोबाइल आइसक्रीम पार्लर में भी तोड़फोड़: तलवारें लिए गुंडों की करतूत गुरुवार रात दो बजे नेहरू नगर स्थित कोपल स्कूल के पास से शुरू हुई। फिर कोटरा, गीतांजली चौराहा, अंबेडकर नगर होते ये सुनहरी बाग, जवाहर चौक और श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में भी जा घुसे। श्यामला हिल्स में एक मोबाइल पार्लर में भी तोड़फोड़ की गई है।

पुलिस की नाइट गश्त पर उठे सवाल : गुंडे रात दो से चार बजे के बीच उत्पात मचाते रहे, लेकिन नाइट गश्त पर तैनात पुलिस स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस इलाके में गश्त की कमान डीएसपी विजय पुंज और जहांगीराबाद टू आईसी के पास थी। इसके अलावा कमला नगर, टीटी नगर और श्यामला हिल्स थाने का स्टाफ भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्त कर रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!