ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

आदतन अपराधी जिलाबदर

राजू प्रजापति
रायसेन ।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती एस प्रिया मिश्रा
द्वारा विभिन्न अपराधों में आरोपी ब्रजेश मॉझी पिता सुंदरलाल मॉझी आयु 42 साल निवासी सुल्तानपुर थाना सुल्तानपुर जिला रायसेन को तीन माह के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2006 से लगातार आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों के द्वारा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करता आ रहा है तथा आरोपी के कृत्य से क्षेत्र में भय एवं आतंक का माहौल बना हुआ है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 14 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी ब्रजेश मॉझी को तीन माह के लिए जिलाबदर करने संबंधित पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, होशंगाबाद एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से तीन माह के लिए निष्कासित किया गया है।
इसी प्रकार विभिन्न अपराधों में आरोपी समद खान पिता अब्दुल रसाद खान निवासी वार्ड क्रमांक-02 खिरिया मोहल्ला मण्डीदीप थाना मण्डीदीप जिला रायसेन को तीन माह के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2011 से लगातार आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों के द्वारा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करता आ रहा है तथा आरोपी के कृत्य से क्षेत्र में भय एवं आतंक का माहौल बना हुआ है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 12 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी समद खान को तीन माह के लिए जिलाबदर करने संबंधित पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, होशंगाबाद एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से तीन माह के लिए निष्कासित किया गया है।

2019 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

रायसेन कलेक्टर श्रीमती एस प्रिया मिश्रा द्वारा रायसेन जिले के लिए वर्ष 2019 में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। जारी आदेश के तहत 25 मार्च 2019 को रंगपंचमी, 29 अक्टूबर 2019 भाईदूज (दीपावली) तथा 09 दिसम्बर 2019 को उर्स के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषालय तथा उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!