ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
विदेश

तेल भरने के दौरान हवा में दो अमेरिकी विमान टकराए, 6 नौसैनिक लापता

टोक्यो. जापान में गुरुवार को तेल भरने के दौरान हवा में दो अमेरिकी विमान एफ-18 लड़ाकू विमान और सी-130 टैंकर टकरा गए। इसके चलते 6 नौसैनिक लापता हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग के अफसर के मुताबिक- हादसा जापान के तट से करीब 300 किमी दूर हुआ। एक एयरमैन को बचा लिया गया है। हालांकि बाकी नौसैनिकों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

सर्च ऑपरेशन जारी
नौसैनिकों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके लिए डॉक्टर भी क्रू मेंबर्स की मदद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सी-130 पर 5 और एफ-18 पर दो सर्विसमैन तैनात थे। जापान ने भी मरीन्स को खोजने के लिए 4 एयरक्राफ्ट और तीन जहाज भेजे हैं।

जापान द्वारा जहाज भेजे जाने का अमेरिका ने शुक्रिया जताया। अमेरिकी नौसेना ने बयान जारी कर कहा- दोनों जहाजों ने इवाकुनी स्थित मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन से उड़ान भरी थी। इस तरह की उड़ानें नियमित ट्रेनिंग का हिस्सा हैं लेकिन गुरुवार को हादसा हो गया। हादसे की जांच जारी है।

अमेरिका की तरफ से यह भी कहा गया- जापान में 50 हजार सैनिक हैं और दुर्घटना को सामान्य नहीं कहा जा सकता। नवंबर में ही अमेरिकी नेवी लड़ाकू विमान जापान के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि इसमें दो क्रू मेंबरों को बचा लिया गया था।

इससे पहले भी अमेरिका के ओस्प्रे हेलिकॉप्टर में कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। हेलिकॉप्टर की कई बार आपातकालीन लैंडिंग कराने के अलावा एक बार क्रैश और चॉपर का हिस्सा टूटकर जापान के स्कूल में गिरा था। इन घटनाओं के चलते अमेरिका और जापान के बीच तनाव हुआ था। जापान के नागरिकों ने अमेरिकी बेस पर प्रदर्शन भी किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!