ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपास

इन्वेस्टर्स मीट के नाम पर फर्जीवाड़ा, निवेश के दावे खोखले: सुरजेवाला

भोपाल। कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि मप्र सरकार ने 12 इन्वेस्टर्स मीट के नाम पर सिर्फ फर्जीवाड़ा किया। 17 लाख 50 हजार करोड़ रुपए निवेश के झूठे दावे पेश किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झूठी प्रसिद्धि पाने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपए पानी में बहा दिए। प्रदेश की सैकड़ों एकड़ बेशकीमती जमीन उद्योगपतियों को भेंट कर दी। कांग्रेस की सरकार बनी तो जिन जमीनों पर उद्योग स्थापित नहीं हुए उन्हें वापस लिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि शिवराज सरकार ने इन्वेस्टर्स मीट के फर्जी आंकड़ों से प्रदेश को भ्रमित किया। औद्योगिक विकास एवं रोजगार की संभावनाओं को गर्त में डाल दिया। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए आंकड़े पेश किए और कहा कि ये सब उन्होंने ‘ऑपरेशन क्लीन बोल्ड” के तहत सरकार की फाइलों से ही जुटाए हैं।

उन्होंने बताया कि 2007 से 2016 तक सरकार ने 6821 निवेश के प्रस्ताव से 17 लाख 49 हजार 739 रुपए के निवेश का दावा किया है। 93 विदेश यात्राएं हुईं और सैकड़ों करोड़ रुपए बर्बाद हुए। जमीन पर बमुश्किल 50 हजार करोड़ का ही निवेश आ पाया।
उन्होंने बताया कि हजारों एकड़ जमीन की बंदरबांट कर दी गई। एक कंपनी को भोपाल हवाई अड्डे से लगी बेशकीमती 76 एकड़ जमीन कौड़ियों के मोल दे दी। इसी तरह रफेल कंपनी को पीथमपुर में 196 एकड़ भूमि दे दी जिन पर कोई उद्योग नहीं लगा।

मंदिर मुद्दे पर हुए सवाल पर वह बोले कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पालन होगा। इस मामले में भाजपा की भूमिका को उन्होंने मंथरा-कैकेयी जैसी बताया, चुनाव के दो महीने पहले भगवान राम का नाम जपते हैं फिर उन्हें वनवास दे दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!