ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपास

राहुल गांधी ने विदिशा में नरेंद्र मोदी सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए अब सिर्फ 5 दिन बाकी हैं। आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा विदिशा जिले के बासौदा, रायसेन के मंडीदीप और सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभा छिंदवाड़ा के पांर्ढुना, सिवनी के लखनादौन, बालाघाट और जबलपुर के सिहोरा में है। शाम को वे कटनी शहर में रोड शो करेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण की ग्वालियर में सभा। शाहनवाज हुसैन की सभा उज्जैन जिले के घट्टिया के ताजपुर और बुरहानपुर में। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की जनसभा छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव, बैतूल जिले के आमला, बालाघाट के कटंगी और रायसेन के भोजपुर में।
सिंगरौली में बसपा सुप्रीमा मोयावती ने चुनावी सभा में कहा कि हमारी सरकार में हर वर्ग के लोगों ने राहत महसूस की है। हमारे विधायक जीते और सरकार बनी तो हम साबित कर देंगे कि भाजपा कांग्रेस से बेहतर हम सरकार चला सकते हैं। इस मौके पर बसपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जिलाध्यक्ष व पार्टी प्रत्याशी सुरेश शाहवाल शिव शंकर वर्मा अशोक सिंह पैगाम ने भी अपने विचार रखते हुए समर्थन मांगा।
राहुल गांधी बोले- मप्र को कांग्रेस पांच साल के अंदर हिंदुस्तान का कृषि का सेंटर बना देगी। किसान मंडी में जाता है तो उसे कहा जाता है कि अभी ठहरो, किसान थक जाता है उसे सही दाम नहीं मिलता। कांग्रेस की सरकार हर जिले में आपके खेत के पास फूड प्रोसेसिंग का कारखाना लगा देगी। अगर कोई किसान टमाटर उगाता है तो उसके खेत के पास कैचअप की फैक्ट्री लगाएंगे। फैक्ट्री से उसे सही दाम मिलेगा। उसी फैक्ट्री में किसान के बेटे और बेटी को रोजगार भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!