ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
आसपास

ज्योतिरादित्य सिंधिया का विवादित बयान; कहा- भाजपा को नंगा करके वापस भेजना है

भोपाल. मध्य प्रदेश चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विवादित बयान दिया है। सतना के मैहर के दशहरा मैदान में ज्योतिरादित्य सिंधिया की रैली थी। यहां भाजपा पर वार करते हुए सिंधिया ने कहा 28 नवंबर को भाजपा निर्वस्त्र करके भेजना है।
दरअसल, प्रदेश में 28 नवम्बर को ही मतदान होना है और वो इसी संदर्भ में बोल रहे थे। 20 मिनट के भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीएम नरेंद्र मोदी को खूब खरी-खोटी सुनाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवराज सिंह जी कहते हैं 15 साल…बेमिसाल। आज किसान को दाम नहीं। गरीब को खाना नहीं, नौजवान को काम नहीं, महिला को सुरक्षा नहीं और शिवराज सिंह को चिंता नहीं। 15 साल बेमिसाल नहीं, 15 साल में इन्होंने मध्य प्रदेश को बेहाल करके छोड़ दिया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यहां स्मार्ट सिटी की घोषणा कर दी। मुंगावली में चुनाव में स्मार्ट सिटी की घोषणा कर दी। यहां कहा था कि मैहर को जिला बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। जो राम मंदिर के साथ किया है, वही मैहर माता के यहां भी कर दिया, भाजपा को इसका श्राप लगेगा।

लोग मुझे मिर्ची की माला पहनाते हैं पर लगती है शिवराज को : इसके पहले हटा और पटेरा में चुनावी सभाओं में भी सांसद ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो वो अर्जी की नहीं, आपकी मर्जी की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि मैंने मंदसौर गोली हत्याकांड में समय प्रण लिया था कि जब तक किसान विरोधी शिवराज सरकार को हटा नहीं लेता, तब तक फूलों की माला नहीं पहनूंगा। लोग मुझे पान, टमाटर, नीबू और मिर्ची की माला पहनाते हैं, पर इस सब से शिवराज सरकार को मिर्ची लगती है। “

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!