ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

शमशुल ने किया जनसंपर्क शुरु, पहले दिन ही सैकडों लोगों आए साथ

भोपाल। राष्ट्रीय क्रांतिकारी पार्टी के मध्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शमशुल हसन बल्ली ने छावनी मंगलवारा से अपने जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। शमशुल का जनसंपर्क मंगलवारा, बुधवारा, हाथीखान, इस्लामपुरा, चारबत्ती चौराहा होते हुए वापस उनके कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस दौरान बडी संख्या में उनके कार्यकर्ता, महिलाएं, पुरुष, युवक उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनसंपर्क करते रहे। जनसंपर्क के दौरान शमशुल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर क्षेत्र का विकास करना है तो आप लोगों को भू माफिया और गुमठी माफियाओं को सबक सिखाना होगा । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने गुमठी माफिया को तो कांग्रेस ने भूमाफिया को पार्टी का उम्मीदवार बनाकर जनता को साफ संदेश दिया है कि मध्य क्षेत्र में फिर अतिक्रमण का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होने सभी मतदाताओं से अपने मतो का सही उपयोग कर हलधर किसान चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उन्हे जिताने की अपील की। शमशुल ने विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुनियोजित तरीके से विकास करायेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!