ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
राज्य

शिवराज ने कहा- हमारी हर योजना पर कांग्रेस को गुस्सा आता है, कांग्रेसी घमंड में जी रहे

भोपाल.   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा है कि हमारी हर योजना पर कांग्रेस को गुस्सा आता है। निकाह योजना शुरू करते हैं तो कांग्रेस को गुस्सा आता है। अजमेर में चादर चढ़ाते हैं, तो कांग्रेस को गुस्सा आता है। दरअसल कांग्रेसी घमंड में जी रहे हैं।

 

शिवराज ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी फातिमा के कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 साल से भाजपा की सरकार है, कभी किसी को कोई नुकसान हुआ क्या? असल में, लंबे अरसे से कांग्रेस के कब्जे में रहने वाली भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर भाजपा ने इस बार मुस्लिम कार्ड खेला है। इसके बाद यहां चुनाव दिलचस्प मोड़ में पहुंच गया है।

शिवराज की नींद नहीं उड़ गई : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि यदि अभी पोल खोलूंगा तो हंगामा मच जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं के फोन के कारण उनकी नींद उड़ी हुई है और नतीजे बता देंगे कि इस बार किसकी नींद उड़ी है।

 

आरएसएस पर बैन लगाने की बात नहीं कही : सरकारी दफ्तर में आरएसएस की शाखा लगाने पर प्रतिबंध के मामले पर कमलनाथ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, “हमने कभी नही कहा कि आरएसएस पर बैन लगाएंगे। भाजपा वाले अपने शब्द हमारे मुंह में डालना चाहते हैं। हमने केवल सरकारी कर्मचारियों के शाखा में जाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। आरएसएस को शाखाएं लगाने की पूरी छूट है।

 

कमलनाथ ने कहा कि उमा भारती और बाबूलाल गौर के वक़्त भी ये व्यवस्था थी। सरकारी भवनों में शाखा पर तो केंद्र सरकार की भी रोक है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है। 14 दिन बाद ये राजनीति खत्म हो जाएगी। भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय राम मंदिर याद आता है। दरअसल, कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने का भी वादा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!