ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
खेलराज्य

भोपाल आगा क्लब में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान किया गया वृक्षारोपण

राजू प्रजापति भोपाल,

राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश और भोपाल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले क्लब के प्रतिभावान खिलाड़ियों को श्री डी के ठाकुर कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल भोपाल ने सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया है. समारोह में डी के ठाकुर ने आगा क्लब के द्वारा खेलों व अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उनहोंने कहा कि जिन खिलाड़ियों को आज सम्मानित किया गया है वे मेहनत करें तथा आगा क्लब का नाम रोशन करें। आगा क्लब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मेनेजमेंट हमेशा साकारात्मक रहेगी।
इस अवसर पर आगा क्लब के अध्यक्ष, कुलदीप माथुर ने बताया कि आगामी तीन महीनों में क्लब मे एक राज्य स्तरीय बास्केट बॉल टूर्नामेंट होना है जिसके लिए क्लब के सभी सदस्य टूर्नामेंट को सफल बनाने में जुटे हैं।
इस अवसर श्री ठाकुर ने पिपलानी ए सेक्टर स्थित आगा क्लब के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
आगा क्लब के उपाध्यक्ष ए ए नक़वी, शैलेश अग्रवाल, के राज गोपाल, मनोज बुद्धिराजा, मनोज गायकबाढ़, एम डी गोडबोले, संजय श्रीवास, योगेश सराठे, विनोद साहू, एवं क्लब के महासचिव विमल साहू, आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!