ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
राज्य

अनु् जाति बालिका छाञावास की छाञाओं के अधीक्षका से नाराज होकर किया चक्‍कजाम-अधीक्षिका पर लगाये गंभीर आरोप

अधीक्षिका लीला उइके के उपर लगाये गंभीर आरोप, प्रशासन ने अधीक्षिका को हटाया- बीमार छाञा का इलाज स्‍थानीय एडवोकेट ललित शर्मा के हस्‍तक्षेप के बाद करवाया गया।

नवलोक समाचार, होशंगाबाद/सोहागपुर.

होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में आज दोपहर करीब 12 बजे अनुसूचित जाति प्री मेट्रिक छाञावास की बालिकाओ ने सामूहिक रूप से एकजुट होकर स्‍टेट हाईवे क्रमांक 22 पर चक्‍काजाम कर दिया। जिससे यातायात कुछ समय के लिये बाधित भी हुआ. पुलिस द्वारा समझाइस के बाद छाञाओं ने जाम को बंद किया, छाञाओ का कहना है उनकी छाञावास की अधीक्षिका उनके साथ अभद्र व्‍यवहार करती है। साथ ही हास्‍टल में मिलने वाला भोजन भी घटिया स्‍तर का दिया जाता है, जिसमें कई बार इ‍ल्‍ली भी निकल चुकी है, छाञाओं ने ये कदम उनके साथ रहने वाली छाञा के बीमार होने के बाद उसका ईलाज नही कराने से नाराज होकर उठाया था।

होशंगाबाद के सोहापुर में अनूसूचित जाति छाञावास के बालिकाओ ने किया चक्‍काजाम

यहां अनुसूचित जाति प्री मेट्रिक छाञावास की  लीला उइके के व्‍यवहार से हर कोई नाराज था। छाञावास की बालिकाये हो या बाहरी लोग सबसे श्रीमति उइके का व्‍यवहार ठीक नही रहा, जिसके चलते बुधवार की दोपहर बालिकाओ ने अपना व्‍यथा का बखान मीडिया के सामने कर दिया, छाञाओ का कहना है कि उनके साथ मेडम ने कभी भी ठीक बर्ताव नही किया, छाञावास में जरूरत की साम्रगी उपलब्‍ध नही रहती। बीमार होने पर इलाज नही करवाया जाता, इतना ही नही छाञओ का कहना है कि लीला उइके द्वारा रात में बालक छाञावास के अधीक्षक मनीष साहू को बुलाया जाता है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिये जाते है. छाञाओ के गंभीर आरोप से मामला संदेह पैदा कर रहा है,दरअसल बालिकाओ के छाञावास में किसी भी पुरूष का आना जाना प्रतिबंधित है। ऐसे में छाञावास की बालिकाओ द्वारा लगाये गये आरोप जांच का विषय बन गये है, वही मामले को तूल पकड़ता देख आदिम जाति विभाग के अधिकारियो ने स्‍थानीय स्‍तर पर तहसीलदार अश्विनी गोहिया, सीईओ बंदु सू्र्यवंशी, सहित जिले अधिकारियो से भी जांच करवाई गई है। जिसके बाद अधीक्षिका लीला उइके को हटा दिया गया है और पिपरिया की वंदना साहू को प्रभार दे दिया है।

 

वही आदिम जाति विभाग की अपर आयुक्‍त चंद्रकांता का कहना है कि हमारे द्वारा अधीक्षिका लीला उइके को पूर्व में हटा दिया गया है लेकिन उन्‍होने प्रभार नही सौपा था, प्राप्‍त जानकरी के अनुसार किसी ज्‍योति शर्मा को यहां पदस्‍थ किया गया था लेकिन उनके द्वारा ज्‍वाइन नही करने पर ि‍फलहाल वंदना साहू को प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!