ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
विदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने ओमान के मस्‍कट में प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा, मस्जिद में मांगी दु्आ

नवलोक समाचार।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी चरण में ओमान में हैं। ओमान की राजधानी मस्कट में वे आज तीन सौ साल पुराने शिव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मस्जिद भी पहुंचे और वहां दुआ मांगी. इसके पहले पीएम मोदी ने मस्कट में भारत-ओमान बिजनेस मीट में शिरकत की। हम बता दें कि ओमान में भी नरेद्र मोदी को चाहने वालों ने उन्‍हें हाथों हाथ लिया और पूरे भाषण के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाते दिखाई दिये। ओमान में करीब बीस लाख भारतीय मूल के लोग निवासरत है जिन्‍हे कल रविवार को मोदी ने संबोधित भी किया था।
खाड़ी क्षेत्र में स्थित सबसे लोकप्रिय मंदिर है ओमान का शिव मंदिर
ओल्ड ओमान में स्थापित पूरे शिव मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इस मंदिर की खासियत ये है कि ये ओमान का सबसे पुराना शिव मंदिर है। इसी मंदिर में अभिषेक करने के लिए पीएम मोदी पहुंचे थे। यह खाड़ी क्षेत्र में स्थित सबसे लोकप्रिय मंदिर है। जहां हिन्दू समुदाय प्रार्थना करते हैं और खुद को भारत से जुड़ा महसूस करते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने इस दौरे में ही दुबई के ओपेरा हाउस से आबू धाबी में बनने वाले पहले हिंदू मंदिर का शिलान्यास किया।
भारत-ओमान के बीच हुए आठ समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान कबूस से व्यापक स्तर पर चर्चा की और इस दौरान भारत और ओमान ने रक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किये। तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में, दुबई से यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तान कबूस बिन साद अल साद के साथ प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की अगुवाई की। साभार- ″लाइव हिन्‍दुस्‍तान न्‍यूज“

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!