ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपास

शहडोल में मूक बधिर युवती का प्रेमी ही निकला उसका हत्यारा-मूक बधिर लड़की की कुएं में निवस्त्र लाश मिलने का एक मामला


अजय अरविंद नामदेव

शहडोल । जिले के पकरिया गांव में एक आदिवासी मूक बधिर लड़की की कुएं में निवस्त्र लाश मिलने का एक मामला सामने आया था ।इस सनसनी खेज मामले में उसके ही प्रेमी ने रेप के बाद मर्डर कर दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है . बुढ़ार थानांतर्गत ग्राम पकरिया में 21 वर्षीय  अमिता बैगा पिता समता बैगा 22 सितंबर से अचानक लापता हो गई । जो की जन्म से ही न तो सुन सकती और न ही बोल सकती है । परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं लगा इस दौरान 23 सितंबर को दोपहर अचानक पता चला की गाँव के कुएं में ये के परिजनों का आरोप है कि बलात्कार के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए रेप के बाद अमिता को मारकर कर कुएं में फेंक गये हैं।

परिजनों ने गांव में ही रहने वाले एक युवक उमेश पर हत्या का आरोप लगाया था ।

प्रेम ,हत्या ,दुराचार

पुलिस विवेचना के दौरान पता चला की मृतिका अमिता बैगा के गांव के ही उमेश उर्फ कऊआ पिता गुड्डा बैगा उम्र 24 वर्ष निवासी पकरिया से प्रेम संबंध थे तथा घटना दिनांक को ही उसे उमेश उर्फ कऊआ के साथ देखा गया था। इस आधार पर उमेश उर्फ कऊआ की तलाश कर उससे पूछताछ किया गया तो पहले तो वह इधर उधर घूमाता फिराता रहा किन्तु हिकमातमली से पूछताछ करने पर वह टूट गया तथा उसने बताया कि करीब 2 वर्षों से उसके मृतिका अमिता से प्रेम संबंध थे तथा करीब 1 साल से निरंतर मिलते रहते थे तथा शारीरिक संबंध भी थे। वह उसके घर भी कई बार भाग कर आ गई थी।  कुछ दिनों से मेरे मन में यह बात थी कि इससे कैसे छूटकारा पाया जाये क्योंकि एक बार शादी कर लूंगा तो इसी गूंगी बहरी लडकी के साथ जीवन भर रहना पडेगा। घटना दिनांक को भी सुबह अमीता  उससे मिली थी किन्तु उसकी मां बुलाकर घर वापस ले गई थी फिर हमेशा की भांति हम शाम को बरगद के पेड़ के पास मिले हम लोग काफी देर तक बात करते रहे वह इसारे से बात करती थी मै उसके सभी इसारे जानता था तथा वह भी मेरे इसारों की बात जान जाती थी। मैने बोला कि रात अब ज्यादा हो गई है तुम घर चली जाओ तो वह जाने के लिए तैयार नही हो रही थी मैने उसे किसी तरह नाला तक लेकर आया लेकिन वह अपने घर नही जा रही थी फिर मै उसे कुएं के पास ले गया तथा उसके साथ उसके नीचे के कपड़े उतारकर गलत काम किया फिर मैने उसे उसी के दुपट्टे से गले मे फंदा लगाकर गला घोंटकर मार दिया तथा लाश को तथा उसके कपड़ों को वहीं कुएं में फेंक कर वापस घर आ गया।

हिरासत में ले भेजा जेल

बुढ़ार पुलिस ने बताया की  प्रकरण मे आरोपी को हिरासत मे लिया जाकर संबंधित वस्तुएं जब्त की गई है। तथा मेडीकल परीक्षण कराया जा रहा है। इस प्रकार गूंगी बहरी महिला की अंधी हत्या का पर्दाफास हुआ। इस कार्य में थाना प्रभारी सतीश व्दिवेदी, उनि. डी.आर. शर्मा, सउनि सुरेश कुमार, प्र.आर. मोह. सफी प्र.आर. ज्ञानेन्द्र सिंह आर. रामनाथ, आर. शशिकांत गौतम की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!