ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
विदेश

करांची में सलाहुददीन ने उंगला जहर ,कश्मीर पर भारत से होगा परमाणु युद्ध

नई दिल्ली। आतंकी सरगना और हिज्बुल मुजाहिदीन के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन ने पाकिस्तान की शह पर उसी के शहर कराची में बैठकर भारत को चौथे युद्ध की गीदड़भभकी दी है। सैयद सलाहुद्दीन का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार लड़ाई हो चुकी है और चौथी बार ये लड़ाई और भी जबर्दस्त होने के आसार हैं। सलाहुद्दीन ने ये धमकी भी दी है कि कश्मीर में भारत के खिलाफ हथियारबंद लड़ाई, यानी आतंकी वारदातें और तेजी से बढ़ेंगी।

सलाहुद्दीन की धमकी के पीछे एक्सपर्ट पाकिस्तान की सरकार और सेना का हाथ मान रहे हैं। जानकारों का कहना है कि सरकार और सेना ने धमकाने के लिए सलाहुद्दीन का सहारा लिया है। सलाहुद्दीन ने भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी है।

सलाहुद्दीन ने कहा कि पाक नैतिक रूप से, राजनीतिक रूप से, संवैधानिक रूप से कश्मीर में चल रही आजादी की लड़ाई को पर्याप्त समर्थन देने के लिए बाध्य है। उसने कहा, ‘और अगर पाक यह समर्थन देता है तो इसकी बड़ी संभावना है कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाए।’

उसने कहा कि कश्मीरी अब और समझौता करने के लिए तैयार नहीं है इसलिए मैं एक चौथे युद्ध की संभावना जता सकता हूं। पाकिस्तान और दुनिया इसका समर्थन करे या न करे, यूएन अपनी ड्यूटी निभाए या न निभाए, कश्मीरियों ने खून की आखिरी बूंद तक तक लड़ने की कसम खाई है।

सलाहुद्दीन ने कहा कि कश्मीरियों के पास अब सशस्त्र जिहाद के सिवा कोई रास्ता बचा ही नहीं है। मोदी सरकार किसी तरह की गुंजाइश नहीं छोड़ रही है। ऊपर वाला यही चाहता है, और यह भारत के लिए बहुत घातक साबित होगा।

सलाहुद्दीन की धमकी पर रक्षा विशेषक्ष पीके सहगल ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकी की आड़ लेकर भारत के खिलाफ साजिश कर रहा है और भारत को ऐसे बयान पर ध्यान ही नहीं देना चाहिए। आभार – आईबीएन खबर।

करांची में सलाहुददीन ने उंगला जहर ,कश्मीर पर भारत से होगा परमाणु युद्ध
करांची में सलाहुददीन ने उंगला जहर ,कश्मीर पर भारत से होगा परमाणु युद्ध

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!