ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
राज्य

कांग्रेस प्रदेश सचिव और फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी पुलिस बल लगाना पड़ा

katniकटनी। जिले के एक ढाबे पर पुलिस कार्रवाई के बाद से फरार शराब कारोबारी और कांग्रेस पार्टी के सचिव अनिल तिवारी को कटनी पुलिस ने घेराबंदी कर शुक्रवार रात को धर दबोचा है।पुलिस को उसे पकडऩे में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। आरोपी शराब ठेकेदार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी की शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा अजाक डीएसपी को रंगे हाथों पकड़वाए जाने के मामले में भी जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल तिवारी पिपरोध कटनी स्थित देशी शराब दुकान का ठेकेदार है। कुछ महीने पहले माधवनगर पुलिस द्वारा कश्यप ढाबे पर अवैध शराब होने की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। जहां से अनिल तिवारी की दुकान जाने वाली शराब पाई गई थी। इसी दौरान अनिल तिवारी को सूचना मिल गई और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने खोजने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रही।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि अनिल तिवारी माधवनगर आया हुआ है। तब पुलिस के आला अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से उसे पकडऩे की तैयारी की। आधी रात को मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी करते हुए पुलिस ने अनिल तिवारी को धर दबोचा। आरोपी को थाने ले जाया गया है। उस पर धारा 34.2ए 41, 42 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अनिल तिवारी के अलावा एक कांग्रेस नेता का नाम भी सामने आ रहा है। जो अवैध तरीके से शराब बेचने के मामले में दोषी है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!