
Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट
नवलोक समाचार,नर्मदापुरम। शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत दोहरे जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में पांच लोगों को ऑटो, मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट करने की कार्यवाही की। हत्याकांड की जानकारी पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों को दी । उन्होंने पत्रकारों से कहा कि शराब को लेकर यह पूरा हत्याकांड हुआ । युवकों को मार कर रेलवे ट्रैक पर डाला गया और उनकी मौत हो गई। वहीं उन्होंने बताया कि रेत के संबंध में विवाद को लेकर आरोपी गुमराह करते रहे लेकिन वह पकड़े गए। वहीं चक्का जाम करने वालों पर भी मामला दर्ज करने की बात उन्होंने कही । उन्होंने कहा कि हाईवे जाम करने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है यह ठीक नहीं है। इस पूरे हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस टीम को 25000 रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर माखन नगर थाना प्रभारी अनूप कुमार और सोहागपुर थाना प्रभारी उषा मरावी सहित टीम के सदस्य मौजूद थे।
आरोपियों ने स्वयं को बचाने मृतकों के परिजनों को किया गुमराह, रेत कंपनी के कर्मचारियों पर लगाया था इल्जाम
थाना सोहागपुर को 18 दिसंबर को सूचना प्राप्त हुई कि बांस खापा रेल्वे फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव ट्रेन कटिंग से क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा है। उसकी पहचान हेतु उसके शव की फोटो सोशल मीडिया पोस्ट की गई। फोटो देखकर मृतक के परजिनों द्वारा मृतक की पहचान करन कीर ग्राम मनवाडा के रुप में हुई । इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि करन का चचेरा भाई शुभम कीर स्कूटी से बाबई जाने का बोलकर निकला था जो वापस नहीं आये थे। शुभम कीर का मोबाइल भी बंद आ रहा था। उसको भी ढूंढा गया और उसका शव बागरा के पास मिला। हत्या के आरोपी केवल राम कीर द्वारा शुभम कीर तथा करन कीर के परिजनों को गुमराह कर रेत कंपनी के कर्मचारियों द्वारा शुभम कीर व करन कीर के साथ रात में मारपीट करने की बात बताई थी जिसके बाद कीर समाज के लोगों द्वारा तवा पुल पर चक्का जाम कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित
पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन द्वारा शीघ्र गुमशुदा की तलाश कर घटना की वास्तिवकता पता लगाने निर्देशित किया गया था। एसडीओपी संजू चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी सोहागपुर श्रीमती उषा मरावी तथा थाना प्रभारी माखन नगर अनूप कुमार उइके द्वारा अलग अलग टीमें गुमशुदा की तलाश हेतु लगाया गया । इसी दौरान शुभम कीर को मृत अवस्था में बागरा तवा के जंगल में ढूंढ निकाला। पोस्टमार्टम में डाक्टर द्वारा मृतक शुभम की मृत्यु मुंह और सिर में चोट पहुंचाने के कारण होना लेख किया
शराब और झगड़े को लेकर की हत्या , ऐसे चला घटनाक्रम
इस पूरे हत्याकांड में आरोपी केवल राम कीर ग्राम मनवाड़ा और नवल कीर मनवाड़ा अजय कीर मनवाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दिनेश ग्राम सिंघवाड़ा और सौरव ग्राम सिंघवाड़ा को पुलिस अभिरक्षा में लिया है । केवल राम कीर ने मृतक शुभम के सिर में डंडा मारा था और हत्या की प्लानिंग की थी। वहीं नवल ने मृतकों को ऑटो से ले जाया
ट्रैक पर डाला और शुभम को बके से मारा एवं करन को रेलवे ट्रैक पर डाला। वहीं अजय चोरी की गाड़ियां बिकवाता था । दिनेश ने शुभम कीर को बका मारकर हत्या की। वह करण को ट्रैक पर डाला। वहीं सौरव ने भी करन कर को लात घूसों से मारा और रेलवे ट्रैक पर डाला। इस पूरे मामले में एक ऑटो , पांच मोबाइल और एक बका और दो डंडे जप्त करने की कार्रवाई की गई है । इसमें भूमिका सराहनीय भूमिका निरी उषा मरावी थाना प्रभारी सोहागपुर, निरी अनूप कुमार उइके थाना प्रभारी माखन नगर, उनि आकाशदीप पचाया चौकी प्रभारी सेमरीहरचंद, उनि अशोक बरबडे, उनि लहानु उबनारे, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि दिनेश पाल, सउनि गोपाल पाल, सउनि प्रकाश राजपूत, प्र आर अजय रघुवंशी, प्र आर आर नरेश मलिक, आर आयुष, आर रविन्द्र, म आर सलोनी, म आर सिंधू, आर चेतन एवं सायबर सेल से आर संदीप आर दीपेश की रही।





