ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

67 साल में 100 उद्योगपतियों के मुकाबले किसानों को सिर्फ 17% पैसा मिला: वरुण गांधी

नई दिल्ली. भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि 1952 से लेकर अब तक देश के 100 उद्योगपतियों को सरकार से जितनी आर्थिक मदद दी गई है, उसके मुकाबले किसानों को उसका 17% ही दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में किसानों को ज्यादातर योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा।
गांव गोद लेने से भी कोई फर्क नहीं पड़ा
न्यूज एजेंसी के मुताबिक इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में वरुण ने कहा, ‘‘क्या आप जानते हैं कि 1952 से लेकर अब तक देश के 100 उद्योगपतियों को जितना पैसा दिया गया, उसका सिर्फ 17 फीसद धन ही केंद्र और राज्य सरकारों से किसानों को अब तक दी गई आर्थिक मदद के तौर पर मिला है। ऐसे हालात हैं और हम किसानों की बात करते हैं।’’

वरुण ने कहा, ‘‘हमें सोचना होगा की देश के आखिरी आदमी तक लाभ कैसे पहुंचाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा गांव गोद लीजिए। हमने भी गांव गोद लिया। लेकिन हमने देखा कि आप सड़क बनाएं, पुलिया बनाएं, सोलर पैनल लगाएं फिर भी लोगों की आर्थिक स्थिति नहीं बदलती। यहां तक कि स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में भी कोई बदलाव नहीं आता।’’

पिछले महीने भी कसा था मोदी सरकार पर तंज
वरुण ने पिछले महीने उत्तरप्रदेश में सुल्तानपुर दौरे के वक्त भी मोदी सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सिर्फ भारत माता की जय बोलने से राष्ट्रभक्ति साबित नहीं होगी। राष्ट्रभक्त बनने के लिए सर्वस्थ न्यौछावर करना होता है। किसानों के कर्ज न चुकाने के मुद्दे पर कहा था कि करीब 80 फीसदी किसानों ने कर्ज चुका दिया है। जबकि भगोड़े उद्योगपतियों ने देश को कर्ज में डुबोने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!