ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
शिक्षा

इंदौर- सेंट रैफल्स स्कूल की पहल छात्रों की फ़ीस माफ की

सेंट रैफल्स की अनुकरणीय पहल, त्रिमासिक फीस माफ करने का लिये निर्णय, लगभग 7 करोड़ की फीस माफ की गई, अभिभावकों ने बताया साहसिक निर्णय। 

नवलोक समाचार, इंदौर। कोरोना काल में जहां स्कूल संचालक फ़ीस को लेकर पालकों पर लगातार दबाव बना रहे हैं वहीँ शहर के प्रतिष्ठित सेंट रेफल्स स्कूल ने अनुकरणीय निर्णय लिया है, स्कूल प्रबंधन ने कोरोना काल में पालकों की आर्थिक परेशानी और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तीन माह (अंतिम क्वार्टर) की फ़ीस माफ़ करने का फैसला किया है। सेंट रैफल्स स्कूल में इस समय चार हजार बच्चे अध्यनरत है. स्कूल प्रबंधन ने इन सभी चार हजार विद्यार्थियों की एक तिमाही का शुल्क पूरी तरह माफ़ करने का निर्णय किया। स्कूल प्रबंधन के इस निर्णय पर पालकों ने स्कूल प्रबंधन व प्राचार्य सिस्टर जेन्सी जोजेफ का आभार मानते हुए इसे स्वागत योग्य कदम बताया। स्कूल के पालक संघ ने इस निर्णय के लिए प्राचार्य का अभिनंदन भी किया।

बता दें कि इससे पहले स्कूल ने इंस्टॉलमेंट्स की संख्या भी बढ़ाई थी। स्कूल प्रबंधन ने 4 इन्सटॉलमेंट में भरी जाने वाली फीस को बढ़ाकर 7 कर दिया था। अब स्कूल ने 3 महीने की फीस माफ करने का फैसला किया है।

कोरोना काल में स्कूल के शिक्षकों ने भी काफी अहम और सराहनीय योगदान दिया है, शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए खुद को अपडेट कर उन्हें तकनीक के माध्यम (ऑनलाइन क्लासेस) से शिक्षा दी जा रही है। आधे घंटे की क्लास के लिए शिक्षकों को पहले खुद तीन घंटे तैयारी करनी होती है. इस तरह की शिक्षा देना शिक्षकों के लिए भी एक नया अनुभव था लेकिन उन्होंने जल्द ही इस शिक्षा प्रणाली में खुद को ढाल कर विद्यार्थियों को होने वाले नुकसान से बचाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!