ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर

अपराधियों एवं माफियों के खिलाफ प्रशासन की मुहिम लगातार जारी, जिले के आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर
नवलोक समाचार, होशंगाबाद ।अपराधियों एवं माफियों के खिलाफ प्रशासन की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम जिले के आदतन अपराधियों को कलेक्टर श्री धनंजय सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद से  से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर म प्र प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत होशंगाबाद एवं सीमावर्ती जिलो की सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है। उल्लेखनीय है इस माह अभी तक 12 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है।
        सोमवार 11 जनवरी को पारित आदेशानुसार  थाना बाबई अंतर्गत माही उर्फ सागर उर्फ नर्मदाप्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी समोन, प्रमोद उर्फ सोनू कीर उम्र 35 वर्ष निवासी रजोन, रहीश खान उम्र 32 वर्ष निवासी आवास कॉलोनी बाबई तथा थाना इटारसी अंतर्गत सौरभ उर्फ हेडा मैना उम्र 25 वर्ष निवासी इटारसी एवं थाना सिवनी मालवा अंतर्गत गुड्डा उर्फ प्रकाश बाथव उम्र 32 वर्ष  निवासी फाइल मोहल्ला बानापुरा,  थाना तवा नगर अंतर्गत विमल धुर्वे  उम्र 27 वर्ष निवासी तवानगर, थाना सोहागपुर अंतर्गत दीपक बैजनाथ उम्र 34 वर्ष निवासी भट्टी थाना सोहागपुर तथा देहात थाना होशंगाबाद अंतर्गत माखन तीर उम्र 27 वर्ष निवासी डोंगरवाडा को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!