ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

रायसेन- राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री साधना की कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभाएं

कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी के समर्थन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री साधना भारती की 3 सभाएं
नवलोक समाचार, रायसेन। सांची उपचुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री साधना भारती ने जमुनिया,गैरतगंज और साँचेत में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने और जनमत को बेचने का 3 नवंबर को मुंहतोड़ जवाब देना है। सुश्री भारती ने उमा भारती को भाजपा से हटाने पर पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए। इस दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष  देवेंद्र पटेल ने कहा कि डॉ.प्रभुराम ने शिक्षा मंत्री रहते हुए सांची की जनता का अपमान किया। भोपाल में उनके बंगले पर दलालों का जमघट लगा रहता था। शिक्षकों से ट्रांसफर के लिए एक से डेढ़ लाख रुपए तक लिए गएए जबकि यह प्रक्रिया कमलनाथ सरकार ने ऑनलाइन कर दी थी। जब इस भ्रष्टाचार बिकाऊ राम की एक ना चली तो उसने बेंगलुरु में 35 करोड़ रुपए लेकर सांची की जनता के विश्वास का सौदा कर दिया। वही सांची उपचुनाव प्रभारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने जमुनिया में कहा कि सांची क्षेत्र का विकास डा.् प्रभुराम चौधरी जैसे नेताओं की वजह से प्रभावित होता है। इस अवसर पर प्रचार बैतूल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामू टेकाम, बरेली विधायक देवेंद्र पटेल, विदिशा विधायक ,शशांक भार्गव युवा नेता संदीप मालवीय, हर्षवर्धन सोलंकी सहित आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!