ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपासखास खबरे

रायसेन- सरकार के पास बच्चे जमा करेंगे व्यापारी

मार्च महीने में शुरू हुए लॉक डाउन के बाद से टेंट , केटरिंग, डी जे , लाइट डेकोरेशन , शादी गार्डन , बेंड बाज़ा पार्टी सहित अन्य व्यापारी काम बंद होने से तंगी झेल रहे है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार चुनाव में भीड़ इकट्ठी कर रही है, और हमारे व्यापार पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस समस्या को देखते हुए व्यापारियों के हित में फ्रंट का अनोखा आंदोलन 20 अक्टूबर से किया जा रहा है जिसमे व्यापारी अपने बच्चे सरकार के पास जमा करेंगे।

नवलोक समाचार ,रायसेन। एंटी हॉर्स ट्रेडिंग फ्रंट एवं जिला रायसेन म्यूजिकल बैंड  इलेक्ट्रिकल्स एंड डिस्क जॉकी एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर  20 अक्टूबर को रायसेन जिला मुख्यालय पर व्यापारी ,सरकार के पास बच्चे जमा करो आंदोलन करने के लिए मजबूर हुए हैं।   फ्रंट के प्रवक्ता संघर्ष शर्मा ने बताया कि सरकार ने मार्च  से
लाइट, डेकोरेशन, डीजे यूनियन, गार्डन, केटरिंग के व्यापारियों की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध लगा रखा है। सरकार का मानना है कि यह व्यापार प्रारंभ होने से कोरोना फैलेगा। जबकि चुनाव में भीड़ इकट्ठी कर नेता कोविड-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार  नेताओं पर कार्रवाई नहीं कर रही और हम गरीब व्यापारियों को दुकानें बंद करने के लिए मजबूर कर रखा है।।

एसोसिएशन के अध्यक्ष झलकन सिंह ने कहा कि व्यापार बंद होने के कारण हम बहुत अधिक परेशान हैं या तो सरकार  हमें व्यापार करने की अनुमति  दे, नहीं तो हम हमारे बच्चे  सरकार के पास जमा करेंगे।    यूनियन के सचिव गजेंद्र परिहार का कहना है कभी सोचा नहीं था कि ऐसे दिन भी देखना पड़ेंगे कि अपने प्यारे बच्चों को सरकार के पास जमा करना पड़ेगा।  बहुत दुख के साथ आंदोलन प्रारंभ करना पड़ रहा है। अब बच्चों के चेहरे का दर्द  देखा नहीं जाता। बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे।  उन्हें छोटी-छोटी खुशियां भी नहीं दे पा रहे। कपड़े नहीं खरीद पा रहे। बैंक लोन की किस्त नहीं दे पा रहे। बंद पड़े व्यापार के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे । घर में रखा हुआ पैसा खत्म हो चुका है। अब सरकार से अपेक्षा है कि वह हमें व्यापार करने की अनुमति दें अन्यथा संपूर्ण मध्यप्रदेश में इस आंदोलन को चलाया जाएगा। यदि हमें व्यापार करने की अनुमति नहीं दी गई की गई तो  राजनीतिक दलों की रैलियों में प्रदर्शन कर अपनी बात  रखेंगे।  पूरे जिले के व्यापारियों को संगठित करने के लिए यूनियन के पदाधिकारी दौरे कर रहे हैं।

 फ्रंट राष्ट्रीय संयोजक हरीश मिश्र , प्रवक्ता संघर्ष शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल बघेल, यूनियन
संचालक  लीला प्रसाद सोनी, अध्यक्ष झलकन सिंह, सचिव गजेंद्र परिहार, उपाध्यक्ष विकास पंथी,  अनिल कुशवाहा, हरिनारायण विश्वकर्मा, राम मोहन बघेल , बंटी चक्रवर्ती, शशांक धाकड़, सूर्य प्रकाश सोनी, रणविजय जाट, अर्पित राठौर
भोला यादव, हिम्मत सिंह ठाकुर, राम मोहन बघेल, रोशन मालवीय, बबलू बलवीर, दीवान सिंह चौहान, नीरज बघेल, हरि नारायण साहू, सुनील यादव, नईम खान ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!