ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
राज्य

सावधान , यदि आप पुलिस थाने में शिकायत लेकर गए तो खैर नही

नवागत थाना प्रभारी महेंद्र कुल्हाड़ा की कार्यशैली का नगर में विरोध । नवलोक समाचार, सोहागपुर। नगर के लोग सावधान रहें , यदि आप किसी परेशानी से पीड़ित है या आपके आसपास कोई घटना को लेकर आप जागरूक है और पुलिस की मदद चाहते है ओर आप पुलिस थाने में शिकायत लेकर गए तो आपको उल्टी फटकार भी लग सकती है और आपको उल्टे पांव वापिस भी आना पड़ सकता है।  जी हां हम बात कर रहे है होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में नए नए पदस्थ हुए थाना प्रभारी महेंद्र कुल्हाड़ा की , जिनकी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। थाना प्रभारी द्वारा आये दिन लोगो को धमकाया जा रहा है, ताज़ा बकाया नगर की पलाश परिसर कालोनी का सामने आया है , जिसके चलते मंगलवार की रात जब कालोनी के लोग एकजुट होकर लगातार हो रही चोरी ओर चोरी की कोशिश की वारदात की शिकायत लेकर थाने पहुचे तो थाना प्रभारी द्वारा प्रदेश के जाने माने गृहस्थ संत पंडित मनमोहन मुद्गल के बड़े पुत्र प्रकाश मुद्गल को नेतागिरी करने की बात कही गई साथ ही एकजुट होकर पहुचे लोगो को धमकाया भी गया , जिसके बाद सभी कालोनीवासी बिना शिकायत दर्ज कराए ही वापिस लौट आये । थाना प्रभारी द्वारा पूर्व में भी नगर के प्रतिष्ठित लोगो सहित मीडिया से जुड़े लोगों को भी दबाव बनाने की कोशिश की है।

पलाश परिसर में पिछले 4 महीने से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है जिसकी शिकायत लोगो द्वारा थाने में की गई थी। लेकिन न तो पुलिस गश्त बढ़ाई गई और न ही कोई कार्यवाई चोरों को पकड़ने आदि को लेकर की गई। लगातार चोरी की कोशिशें अज्ञात लोगों द्वारा की जा रही है , जिसके चलते अब कालोनी के लोग ही रात भर जागकर पहरा दे रहे है। मंगलवार की रात में थाने गए लोगो मे एडवोकेट शिरीष तिवारी , प्रांजल तिवारी, प्रकाश मुद्गल , श्रीवल्लभ शर्मा , सौरभ सोनी , देवेंद्र दिवान आदि पहुचे थे ।

नगर में खुलेआम हो रही रेत की चोरी

बता दे कि नगर में पलकमती नदी सहित आसपास की नदियों से पुलिस की नाक के नीचे से चोरी हो रही है। लेकिन पुलिस द्वारा रेत चोरों पर कोई कार्यवाई नही की जा रही , जनचर्चा है कि नवागत थाना प्रभारी के आने के बाद से रेत चोरों को 2 वर्ग में बांट दिया गया है , सत्तापक्ष से जुड़े रेत चोरों से 15 हजार मासिक और गैर राजनीतिक प्रभाव वाले रेत चोरों से 20 से 25 हजार लिया जा रहा है, उधर क्षेत्र में जुआ और कच्ची शराब की धड़ल्ले से बिक्री की भी सूचना मिल रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!