ब्रेकिंग
katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया
कृषि

जिला कलेक्टर धनजंय सिंह ने खरीदी केंद्रों और भंडारण का किया निरीक्षण

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। कलेक्टर धनंजय सिंह ने विकासखंड सिवनीमालवा के चोतलाय, भंडारा, हथनापुर, खपरिया, बानापुरा इत्यादि खरीदी केन्द्रो एवं आईल फेड बानापुरा भंडारण केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केन्द्र चोतलाय में स्वयं के समक्ष उपज की तौल करवाई, दो अलग-अलग तोल कांटो से उपज की तौल में अंतर पाए जाने पर दोनो तौल कांटो को जप्त करने तथा पंचनामा बनाकर जांच करने के निर्देश एसडीएम सिवनीमालवा को दिये। उन्होंने सभी खरीदी केन्द्रों में उपज की तोल व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केन्द्रों में उपज विक्रय हेतु आए किसानो तथा शेष किसानो की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधको को उपार्जन कार्य का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु फिजीकल डिस्टेसिंग सहित अन्य आवश्यक सावधानी केन्द्रो पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उपज विक्रय हेतु आये किसान भाईयो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करे। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने हथनापुर स्थित गोदाम, आईल फेड बानापुरा गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने भंडारण क्षमता एवं रिक्त क्षमता का जायजा लिया तथा भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि उपज मंडी सिवनीमालवा में गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन, परिवहन, भंडारण का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन खरीदी केन्द्रों में अधिक खरीदी शेष है उन केन्द्रो का सत्यापन कर कार्ययोजना बनाकर समयसीमा में उपार्जन, परिवहन एवं भंडारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर एसडीएम सिवनीमालवा रविशंकर राय, डिप्टी कलेक्टर नितिन टाले, जनपद सीईओ दुर्गेश भूमरकर, तहसीलदार श्री साल्वे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!