ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
ग्रामीण ख़बरराज्य

होशंगाबाद में 50895 किसानो से 483980 मे. टन गेहूं खरीदा गया

नवलोक समाचार, होशंगाबाद।  जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया है कि जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल से सतत जारी है। ई-उपार्जन पोर्टल पर जिले के पंजीकृत किसानो से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए निर्धारित 290 खरीदी केन्द्रो में गेहूं खरीदी का कार्य किया जा रहा है। आज दिनांक तक जिले में 50895 किसानो से 483980 मे. टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है एवं 27402 किसानो को 308 करोड़ 39 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है तथा भुगतान की कार्यवाही निरन्तर जारी है। उन्होने बताया कि जिले में अल्प समय में रिकार्ड खरीदी की गई है। संपूर्ण प्रदेश में होशंगाबाद जिला सबसे अधिक किसानो से सबसे अधिक खरीदी किए जाने में प्रथम स्थान पर है। जिले में सभी खरीदी केन्द्रो में कृषको से गेहूं खरीदी का कार्य सतत रूप से जारी है। उन्होने किसान भाईयो से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें। खरीदी केन्द्रो में किसान भाईयो की उपज विक्रय हेतु समूचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। सभी किसान भाईयो की उपज का विक्रय किया जाएगा। उन्होने किसान भाईयो से कहा है कि उपार्जन केन्द्र पर अकेले उपस्थित होंवे एवं वृद्ध, बच्चो, अस्वस्थ्यजनो को उपार्जन केन्द्र पर ना लाए एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी रखें। किसान भाईयो से अपील की गई है कि वे एसएमएस प्राप्ति के आधार पर ही अपनी उपज को लेकर उपार्जन कन्द्र पर आए ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!