ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

कंटेनमेंट जोन में सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्‍यम से की जा रही – निगरानी

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। कलेक्‍टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम इटारसी द्वारा इटारसी नगर में कोरोना संक्रमित क्षेत्र में चिन्हित कंटेनमेंट जोन में सतत् निगरानी रखी जा रही है।
कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्‍यक्ति घर से बाहर न निकले एवं लॉकडाउन का उल्‍लंघन न हो इसके लिए 19 सीसीटीवी कैमरे के माध्‍यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्‍त कंटेनमेंट जोन की वास्‍तविक स्थिति जानने के लिए ड्रोन कैमरे के माध्‍यम से भी निगरानी की जा रही है। कंटेनमेंट जोन में सतत निगरानी के लिए पुलिस थाने के सामने अजीविका केन्‍द्र में कंट्रोल रूम स्‍थापित किया गया है। कंट्रोल रूम से प्रभावी क्रियान्‍वयन हेतु अधिकारी कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है जो कंटेनमेंट जोन में प्रभावी निगरानी रख रहें है। कंटेनमेंट जोन के 34 पाईन्‍ट पर पटवारी, आरक्षक, नगरपालिका के कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई जिससे लॉकडाउन का पूरा पालन हो सके एवं कंटेनमेंट जोन में अना‍धिकृत प्रवेश न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!