ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
राज्य

बेबजह घर से निकलने वालो के वाहन होंगे जप्त

लॉक डाउन को तोड़ने वालों पर पुलिस हुई सख्त , वाहनों को पेंट कर चिन्हित किया जा रहा, जिसके बाद कि जाएगी। वाहन की जप्ती और लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाई

नवलोक समाचार , रायसेन। लॉक डाउन का उलंघन कर बेबजह घर से निकलने वालो के वाहन जप्त कर अब उनके लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाई प्रशासन द्वारा शुरू की जा रही है। रायसेन जिले में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने तथा बचाव के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला ने पुलिसकर्मियों तथा अन्य शासकीय सेवकों को दिए हैं। रायसेन में लॉकडाउन के दौरान बिना किसी आवश्यक कारण के निकलने वाले लोगों के वाहन जप्त करने तथा लाइसेंस निरस्त किए जाने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों पर कलर पेंट लगाकर चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की समझाईश दी जा रही है।
एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि बार-बार आग्रह किए जाने के बाद भी कुछ लोग बिना किसी कारण घर से निकल रहे हैं जो कि स्वयं के साथ-साथ दूसरे लोगों की जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे है। ऐसे लोगों के वाहनों को कलर पेंट से चिन्हत करते हुए चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद भी चिन्हित वाहन के साथ कोई व्यक्ति बिना किसी कारण दोबारा घूमता पाया जाता है तो लॉक डाउन का पालन नही किए जाने पर वाहन को जप्त करते हुए संबंधित चालक का लाइसेंस कैंसिल करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने वाले लोगों को चिन्हित कर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!