ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्टराज्य

Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया

सोनतलाई बीट में टाइगर का शव मिलने से मची अफरा तफरी, वन विभाग के अधिकरियों में मौक़े पर पहुंचकर घटना की जाँच शुरू की, पीएम करवाकर टाइगर के शव का किया अंतिम संस्कार

पोस्‍टमार्टम के बाद किया गया बाघ का शवदाह

नवलोक समाचार, नर्मदापुरम।

वन मंडलाधिकारी नर्मदापुरम सामान्‍य वनमंडल ने बताया कि वनमंडल नर्मदापुरम अंतर्गत परिक्षेत्र इटारसी की बीट सोनतलाई क्षेत्र में विगत दो दिनों से एक बाघ की निगरानी की जा रही थी। बुधवार 21 जनवरी को बाघ को कल के स्थान पर ही पाए जाने एवं शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं पाए जाने पर पास जाकर देखने पर मादा बाघ मृत पाया गया।

मुख्य वन संरक्षक, वृत्त नर्मदापुरम, वनमंडल अधिकारी नर्मदापुरम, डॉग स्क्वाड, सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के चिकित्सकों की टीम, एनटीसीए द्वारा मनोनीत चिकित्सक, तहसीलदार इटारसी, ग्राम पंचायत रानीपुर के सरपंच एवं वन अमले की उपस्थिति में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के अनुरूप विधिवत पोस्टमार्टम की कार्यवाही संपन्न की गई। मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक पुष्टि हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजने हेतु बाघ का विसरा एकत्रित किया गया।
चिकित्सक दल द्वारा किए गए प्रारंभिक परीक्षण के आधार पर बाघ की मृत्यु संभवतः पेट में संक्रमण के कारण होना प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम के दौरान बाघ के सभी अवयव सुरक्षित पाए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अवैध शिकार के संकेत नहीं मिले हैं। जिसकी पुष्टि हेतु सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के डॉग स्क्वाड द्वारा भी आसपास के क्षेत्र की खोजबीन की करवाई की गई। बाघ के समस्त अवयवों सहित सभी अधिकारियों की उपस्थिति में राख होने तक शवदाह किया गया।बाघ की मृत्यु का वास्तविक एवं अंतिम कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के उपरांत ही सुनिश्चित किया जाएगा।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!