ब्रेकिंग
Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना
विदेश

अफगानिस्तान- कार धमाके में 26 जवानों की हुई मौत

गजनी (Ghazni) के पूर्वी प्रांत में हुआ. खास बात है कि इस इलाके में सरकार और तालिबान के बीच जंग जारी है. समाचार एजेंसी एएफपी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जवानों की मौत हो गई है।

गजनी. अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों (Security Forces) के जवानों पर हमले जारी है. रविवार को भी यहां कार के जरिए बड़ा धमाका (Car Bomb) हुआ है. समाचार एजेंसी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, इस धमाके में 26 जवानों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में जवानों पर हुआ यह सबसे बड़ा अटैक है. सुरक्षाबलों पर यह हमला गजनी के पूर्वी प्रांत में हुआ. खास बात है कि इस इलाके में सरकार और तालिबान (Taliban) के बीच जंग जारी है।

गजनी अस्पताल के निदेशक बाज मोहम्मद हेमत ने एएफपी को बताया ‘हमें अब तक 26 लाशें और 17 जख्मी मिले हैं. ये सभी सुरक्षाबल के जवान थे. टोलो न्यूज के मुताबिक, रविवार सुबह सुसाइड कार हमलावर ने गजनी स्थित पब्लिक प्रोटेक्शन यूनिट के पास धमाका किया है. प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता वहिदुल्लाह जुमजादा ने इस बात की पुष्टि की है. प्रांत परिषद के सदस्य ने कहा कि इस हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 16 अन्य घायल हैं. फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

साभार – न्यूज़ 19 नेशनल ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!