ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
क्राइम अलर्टदेश

रेल्‍वे हुआ मुश्‍तैद – इटारसी स्‍टेशन पूरी तरह सेनेटाइज, आम लोगो का पहुंचना प्रतिबंधित

नवलोक समाचार, इटारसी. कोरोना महामारी के हर हाल में देश को बचाने के लिए देश की सरकार ने अभियान शुरू कर दिया है. केंद्र सरकार के आदेश पर रेल्‍वे ने रेल सेवा पूरी तरह से बंद कर दी है, ट्रेनो के पहिये थम गये है. कल इटारसी से दो आखिरी ट्रेनो को रवाना किया गया है. जिसमें 800 याञियो को उनके गत्‍वय स्‍थानो पर भेजा गया. अब इटारसी में आरपीएफ, जी आर पी सहित रेलवे स्‍टाफ के अलावा किसी भी बाहरी व्‍यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. सोमवार को पटना एर्नाकुलम को 2 बजे रवाना किया तो दूसरी ट्रेन 01703 जो सुबह इटारसी पहुंची जिसे 12 बजे रवाना किया.

बता दें कि मध्‍य प्रदेश के 34 जिलो को लाक डाउन करने के बाद अब रेलवे ने सभी ट्रेनो को रदद कर सभी प्‍लेटफार्म को खाली करवा दिया है. इटारसी में कल सोमवार को मुबंई से मुगलसराय जाने वाली आखिरी ट्रेन को रवाना किया है, जिसमें जबलपुर, बनारसी, इलाहाबाद मुगलसराय जाने वाले करीब 800 याञियो को सेनेटाइज कर उन्‍हे साथ साथ बैठा कर रेल्‍वे विभाग सहित इटारसी के समाजिक संगठनो ने चाय नास्‍ता और भोजन व्‍यवस्‍था देकर रवाना किया, इसके पहले ट्रेन को भी पूरी तरह सेनेटाइज किया गया. बता दे कि अब इटारसी के सभी प्‍लेटफार्म खाली करवा दिये गए है, प्‍लेटफार्म पर आम लोगो के आने जाने पर प्रति‍बंध लगा दिया गया है. प्राप्‍त जानकारी के चलते स्‍टेशन पर एक दो विदेशी याञियो की सूचना पर भी उन्‍हे सेनेटाइज और थार्मल स्‍केनिग करने के बाद नेगेटिव मिलने पर रवाना किया गया. इटारसी स्‍टेशन पर डीप्‍टी एस एस ओ नरेद्र रघुवंशी ने बताया कि सभी 72 पेंट्री और स्‍टाल को करवा दिया गया है. साथ ही टिकिट विडो को भी पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!