ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
राज्य

न्यू ईयर ईव पर सघन अभियान, चैकिंग से नदारद मिले एएसआई समेत पांच सस्पेंड

भोपाल . रोशनपुरा चौराहे पर चैकिंग प्वाइंट से नदारद मिले जहांगीराबाद थाने के एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पुलिसकर्मियों की चौराहे पर रात 8 बजे से ड्यूटी थी जबकि यह 9 बजे तक भी नहीं पहुंचे थे।
डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी के अनुसार जहांगीराबाद के एएसआई अकल सिंह को रोशनपुरा चौराहे पर लगाए गए चैकिंग पॉइंट का प्रभारी बनाया गया था। उनके साथ जहांगीराबाद थाना और पुलिस लाइन के 4 जवान दिए गए थे। इन सभी को सोमवार रात 8 बजे से चैकिंग पॉइंट लगाना था। रात करीब 9 बजे वहां पहुंचने पर ना तो एएसआई नजर आए और ना ही जवान।

एएसआई अकल सिंह चौराहे से दूर एक कोने में बैठे हुए थे, जबकि जवान नदारद थे। चैकिंग पॉइंट नहीं लगाने का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्होंने एएसआई समेत सभी पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। डीआईजी चौधरी के अनुसार यह ड्यूटी के दौरान बरती गई गंभीर लापरवाही है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उधर पुलिस ने करीब 200 स्थानों पर लगाए पॉइंट पर ब्रीथ एनलाइजर से वाहन चालकों के एलकोहल की मात्रा की जांच की। देर रात तक यह कार्रवाई जारी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!