ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

बदमाशों के साथ युवती ने मंगलसूत्र लूटा

भोपाल . अवधपुरी इलाके में स्कूटी सवार नकाबपोश युवती एक महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गई। उसने अपने दो साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोपी युवती स्कूटी पर दोनों युवकों के पीछे बैठे हुई थी।
टैगोर नगर, अवधपुरी निवासी 45 वर्षीय शारदा पति देवी सिंह ठाकुर गृहिणी हैं। उनकी 26 वर्षीय बेटी सोनम ठाकुर मायके आई हुई है। शनिवार शाम साढ़े चार बजे शारदा, सोनम के साथ कॉलोनी में रहने वाली अपनी देवरानी के घर से लौट रहीं थीं। घर से महज बीस मीटर की दूरी पर शारदा के गले पर झपटा मारते हुए एक स्कूटी पास से निकली। शारदा ने बताया कि स्कूटी पर दो युवकों के पीछे एक युवती बैठी हुई थी। उसने ही झपट्‌टा मारकर मंगलसूत्र लूटा।

स्वेटर पहने युवती ने मुंह पर बांधा था दुपट्‌टा

शारदा ने पुलिस को बताया कि स्कूटी पर दो लड़कों के पीछे एक लड़की बैठी थी। लड़की स्वेटर पहने हुए थी और मुंह पर दुपट्टा बांधे हुई थी। दोनों बदमाशों ने भी चेहरों पर नकाब लगाया हुआ था। वारदात के बाद उन्होंने घर पहुंचकर अपने पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने अवधपुरी थाने पहुंचकर लूट का मामला दर्ज कराया। लूटे गए मंगलसूत्र की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज और बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!