ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
Breaking Newsआसपासराजनीति
Trending

Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात

क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने नगरीय क्षेत्र में सड़क भूमि पूजन सहित समाजिक भवन का किया भूमि पूजन

नवलोक समाचार, सोहागपुर
यहां नगर परिषद सोहागपुर द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत रामगंज वार्ड में खेड़ापति मंदिर के पास लगभग ₹12.30 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज माननीय विधायक  विजयपाल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक विजय पाल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वार्ड का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी तथा विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, लोक निर्माण सभापति कविता दीपक साहू, पार्षद गौरव पालीवाल, रविशंकर उइके, आशीष मालवीया, पार्षद प्रतिनिधि वसीम खान सेवानिवृत्त शिक्षक एस एस मंडलोई वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर सिंह यादव,संध्या नागवंशी, निक्की सूर्यवंशी,दशरथ रघुवंशी, संजीव शुक्ला,पूर्व सीएमओ नरेंद्र सिंह रघुवंशी, राजेश शुक्ला, प्रशांत मालवीय, अभिनव पालीवाल, गुड्डा शर्मा,अंकुश जायसवाल, नगर परिषद के सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा , उपयंत्री बृजेश ख़ानोरकर एवं समस्त कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!