
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत
टाइगर की मुवमेंट और युवक की मौत से नाराज़ ग्रामीणों ने किया चक्कजाम
बनखेड़ी वन परिक्षेञ सामान्य अतंर्गत आने वाले ग्राम झिरिया में आदिवासी युवक का टाइगर ने किया शिकार, झोपड़ी से उठाकर जंगल में खसीट कर ले गया था टाइगर
नवलोक समाचार, पिपरिया।
होशंगाद जिले के पिपरिया के पास आदिवासी ग्राम झिरिया में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को टाइगर ने झोपड़ी में सो रहे युवक पर हमला कर दिय, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, टाइगर ने युवक को घसीटकर जंगल में ले गया था, सुबह ग्रामीणों ने झाडि़यो में युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान कमल आदिवासी पिता शिन्नू लाल के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर आसपास हड़कंप मच गई, टाइगर की मूवमेंट की जानकारी से लोग घर से नही निकले. उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसटीआर के सहायक संचालक आशीष खोबरागड़े और सामान्य परिक्षेञ के रेंज आफिसर सुमित पांडे, एसडीओ सामान्य अनिल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और शव को वरामद कर पंचनामा बनाया.
ग्रामीणो ने वन विभाग के आधिकारियों को बताया कि रात में टाइगर ने हमला किया है, जिसके बाद सुबह ग्रामीणों ने कमल ठाकुर के शव को गांव से कुछ दूरी पर झाड़ियों में देखा,रहवासी क्षेञ में टाइगर की मूवमेंट से गांव के लोग डर गए है. एसटीआर के सहायक संचालक आशीष खोबरागड़े ने घटना की पुष्टि करते हुऐ बताया कि टाइगर ने हमला कर युवक का शिकार किया है, शव को बरामद कर पिपरिया के शासकीय अस्पाताल पहुंचाया गया है जहां पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया जायेगा, मृतक के परिजनों को नियमानुसार कार्रवाई कर मुआबजा दिया जायेगा.
दहशत में ग्रामीण जन
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेञ में टाइगर की संख्या बढ़ने से अब रहवासी इलाके में मूवमेंट हो रही है, जानकारों का कहना है कि टाइगर को पर्याप्त भोजन नही मिलने से रहवासी इलाके में पहुंचता है, आदमखोर हो चुके टाइगर को अब वन विभाग टेकुलाइज कर अन्य स्थान पर भेजने की तैयारी भी कर रहा है.
पहले भी हो चुकी है घटनाऐं
बता दें कि एसटीआर के रिजर्व क्षेत्र में ही टाइगर को देखा जाता है, लेकिन किसी कारण वश बाघ घने जंगलों को छोड़कर कर शिकार की तलाश में रहवासी इलाके में पहुंच जाते है, वर्ष 2021 में भी एसटीआर के वफर जोन में आदम खोर हो चुके टाइगर ने जंगल में लकड़ी बीन रही युवती पर हमला कर शिकार किया था, जिसके बाद आदम खोर टाइगर को वन बिहार भोपाल शिफट कर दिया था,
सोहागपुर क्षेञ में किया बैल का शिकार
बता दें कि शुक्रवार को वफर जोन के ग्राम घोघरी में टाइगर ने पंचम सिंह के खेत में दिनदहाड़े बैल का शिकार कर दिया, जिससे बाद क्षेञ में अफरा तफरी मच गई, बैल का शिकार करने के बाद टाइगर ने काफी देर बैठ कर बैल के मांस को खाया,ग्रामीणों के अनुसार टाइगर की मूवमेंट की जानकारी उनके द्वारा दो दिन पूर्व ही वन विभाग को दे दी थी, लेकिन न तो सर्चिग अभियान चलाया गया और नही टाइगर को पकड़ने के प्रयास किये गए है. घोघरी के आसपास के गांव में भी दहशत का माहौल है यहां रैनी पानी, मंगरिया, खरपाबड़, पापड़पानी, टेकापार, बीजाखारी, सेहरा आदि के लोग बच्चों को स्कूाल भी नही भेज रहें है.
इनका कहना है. बनखेड़ी सामान्ये परिक्षेञ के ग्राम झिरिया में युवका शिकार टाइगर द्वारा किया गया है, शव को बरामद कर पीएम करवा का नियामानुसार कार्रवाई की जा रही है.
आशीष खोबरागढ़े सहायक संचालक एसटीआर पिपरिया।







