ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
राज्य

कोरोना संकट से निपटने के लिए कड़ाई से करना होगा पाबंदियों पर अमल – मुख्यमंत्री श्री चौहान

नवलोक समाचार भोपाल। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हम सबको पाबंदियों पर कड़ाई से अमल करना होगा। उन्होंने कहा कि समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए हमें सभी जरूरी कदम उठाने होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आए कुछ लोगों की वजह से भोपाल में समस्याएं बढ़ी हैं। हमें हर हाल में भोपाल को हॉटस्पॉट बनने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बिना अपरिहार्य कारण के बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्या बड़ी है तथा इसे और अधिक व्यापक रूप लेने से रोकना होगा। किसी भी व्यक्ति को उसकी नासमझी से समस्याओं में इजाफा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि व्यापक जनहित में हम सभी को काम करना होगा और थोड़ी-बहुत असुविधाएं भी बर्दाश्त करनी होगी।
मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं से भी बात की
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. तथा स्टाफ नर्स से टेलीफोन पर बातचीत कर कोरोना नियंत्रण के लिए जमीनी स्तर पर हो रहे काम की जानकारी ली। श्री चौहान ने आशा कार्यकर्ता बीनू सोनू से मैदानी स्थितियों के बारे में ब्यौरा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के जमीनी अमले का मौजूदा हालात में किया जा रहा काम तारीफ के काबिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!