ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

अधिकारियो के ढीले रवैये से व्‍यवस्‍था चौपट – सीएमओ और एसडीएम उदाशीन

नवलोक समाचार सोहागपुर.

यहां के नगर परिषद के कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद से नगर की व्‍यवस्‍था चौपट होने लगी है, जिम्‍मेदार अधिकारी कोई भी काम नही करना चाह रहे. सीएमओ रणवीर सिंह राजपूत की कार्यशैली निरंकुश है जिसके चलते वह न तो नगर पालिका प्रबंधन को चलाने में सक्षम दिखाई दे रहे है और न ही क्षेञ के लोगो की समस्‍याओ सहित अन्‍य व्‍यवस्‍थाओ को बनाने की रूचि रखते दिखाई दे रहे है. उधर एस डीएम डी आर बिल्‍वे भी सिर्फ नाम के लिए एसडीएम है.

बता दें कि नगर परिषद द्वारा मुर्गी बाजार में टीन शेड बनाकर सडक किनारे खडे होकर चाट ठेले लगाने वाले दुकान दारो को व्‍यवस्‍था बनाने को प्रयास किया था. जिस पर स्‍थानीय अधिकारियो ने अब रूचि लेना बंद कर दिया है. अति‍क्रमण मुहिम की भी रस्‍म अदायगी की गई, जिसके बाद अब लोगो ने पुन अतिक्रमण कर प्रशासन के मुह पर तमाचा मार दिया है. नगर के जिम्‍मेदार एसडीएम और सीएमओ दोनो ही नगर की व्‍यवस्‍थाओ को नही देखना चाहते, एक तरफ एसडीएम बिल्‍वे का तीन माह का कार्यकाल शेष बचा है, वही सीएमओ रणवीर सिंह राजपूत की कार्यशैली निरंकुश बनी हुई है जिसके चलते वे नगर मे कुछ भी नही करना चाहते. राजनेतिक जु्गाड से दोनो ही अधिकारियो ने सोहागपुर में पोस्टिग तो करवा ली लेकिन दोनो ही अधिकारी नगर के हित में कुछ नही करना चाहते. बता दें कि चाट मार्केट खाली पडा है, लोगो द्वारा बार बार अधिकारियो को शिकायत के बाद भी दोनो ही अधिका‍री सडक किनारे दोबारा अतिक्रमण करने वालो पर न तो कार्रवाई कर रहे है ओर ही दुकाने  चाट मार्केट में शि़फट करा पा रहे है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!