ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
खास खबरेराज्य

शिक्षा का स्‍तर सुधारने डीएम शीलेंद्र सिंह का संकल्‍प, स्‍कूलो में पहुंच कर रहे है शैक्षणिक गुणवत्‍ता का निरीक्षण

नवलोक समाचार, होशंगाबाद.

पिछले चार महीने से लगातार होशंगाबाद जिला कलेक्‍टर शीलेंद्र सिंह शिक्षा के स्‍तर को सुधारने सहित शैक्षणिक व्‍यवस्‍थाओ को कैसे ठीक किया जाए इस विषय पर काम कर रहे है. इसके लिए कलेक्‍टर शीलेंद्र सिंह स्‍कूलो का निरीक्षण करने सहित बच्‍चो के बीच पहुंच कर उनसे उनकी कक्षा के अनुरूप सवाल भी पूछते है.

बता दें क‍ि इन दिनो होशंगाबाद जिला कलेक्‍टर शीलेंद्र सिंह द्वारा सभी विभागो के साथ साथ शिक्षा विभाग पर फोकस किया जा रहा है, उनके द्वारा लगातार जिले के स्‍कूलो का दौरा कर बच्‍चो से उनके विषय अनुसार प्रश्‍न पूछ कर शिक्षको द्वारा पढाई के स्‍तर को भी परखा जा रहा है. जो शिक्षक गैर हाजिर मिलते है या शैक्षणिक व्‍यवस्‍था में लापरवाही करते पाये जाते है उन्‍हें दंडित भी किया जाता है. पिछले सप्‍ताह कलेक्‍टर शीलेंद्र सिह द्वारा ग्राम पथरई, बांसखापा के स्‍कूलो को दौरा किया, जहां बच्‍चो से न तो अंक पढना आया और न ही बच्‍चो विषय की किताब पढ पाये. ऐसे में जिले की शिक्षा के स्‍तर पर सवालिया निशान भी लगाना जायज है. अब जिला कलेक्‍टर शीलेद्र सिह का कहना है कि स्‍कूलो की हालत सुधरने के लिये समाज और मीडिया को भी सहयोग करना चाहिए, भरपूर वेतन लेने वाले शिक्षको की कायैशैली सहित उनके द्वारा बच्‍चो को पढाया जा रहा है या नही ये भी समाज को देखना चाहिए. बता दें कि आए दिन कलेक्‍टर द्वारा जिले के किसी भी ब्‍लाक में पहुंच कर स्‍कूलो की गुणवत्‍ता का परखने का प्रयास किया जा रहा है, उनका शिक्षको से कहना है कि बच्‍चो का भविष्‍य संवरेगा तो देश सबरेगा. एक मजदूर का काम करने के घंटो के बदले मिलने वाले मेहनताना और शिक्षको को मिलने वाले वेतन मे तुलना कर कलेक्‍टर ने बताया कि हम मजदूर पर तो नजर रखते है लेकिन मोटी तन्‍खा लेकर लापरवाही करने वाले शिक्षको पर नजर नही रख पाते है.

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!