ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खेल

नेपियर में 10 साल बाद भारत जीता, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

खेल डेस्क. नेपियर में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच वनडे की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। नेपियर में भारत को 10 साल बाद वनडे में जीत मिली है। उसे इस मैदान पर पिछली सफलता 3 मार्च 2009 को मिली थी। टीम इंडिया ने पहली बार न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उसका यह फैसला गलत साबित हुआ और वह 38 ओवर में 157 रन ही बना पाई। सूर्य की तेज रोशनी के कारण मैच थोड़ी देर के लिए रोकना भी पड़ा। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम से भारत को 49 ओवर में 156 रन का लक्ष्य मिला। इसे टीम इंडिया ने 34.5 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया।
भारत के लिए ओपनर शिखर धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने 10 वनडे बाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने इससे पहले सितंबर 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। धवन ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर डग ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हुए। कोहली 45 रन बनाकर लॉकी फर्गुसन की गेंद पर पवेलियन लौटे। अंबाती रायुडू 13 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

धवन के पांच हजार वनडे रन पूरे

धवन ने इस पारी में 10 रन बनाते ही वनडे में अपने 5 हजार रन पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने 118 पारियां खेलीं। वे भारत के लिए सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस मामले में उनसे आगे कप्तान विराट कोहली (114 पारी) हैं।

सूर्य की तेज रोशनी से खेल रुकाभारतीय पारी के 10वें ओवर में धवन सूर्य की तेज रोशनी के कारण गेंद को नहीं देख पा रहे थे। इस कारण करीब आधे घंटे खेल रुका रहा। दोबारा खेल शुरू होने पर अंपायर्स ने भारत के लक्ष्य को 158 से 156 कर दिया। वहीं, 50 की जगह 49 ओवर कर दिए। दरअसल, दुनिया में ज्यादातर पिचें उत्तर-दक्षिण दिशा में बनाई जाती है, लेकिन नेपियर में पूर्व-पश्चिम में है। इससे सूर्य की किरणें बल्लेबाज की आंखों पर सीधे पड़ती हैं। इस मैदान पर ऐसा अक्सर होता है।

कुलदीप ने चार और शमी ने तीन विकेट लिए

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। यह उनके करियर का 36वां अर्धशतक है। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने तीन और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। केदार जाधव को एक सफलता मिली। शमी ने गुप्टिल को आउट कर वनडे में अपने 100 विकेट पूरे किए। वे सबसे कम मैच में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय बने। उन्होंने इरफान पठान के 59 मैच का रिकॉर्ड तोड़ा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!