ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने सरकार को कहा बीमार औलाद; बोले- मंत्रियों के बंगले पुतने से पहले सत्ता परिवर्तन

सागर. नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार सागर पहुंचे गोपाल भार्गव ने कहा कि 11 दिसंबर को प्रदेश में एक बीमार और लंगड़ी-लूली औलाद पैदा हुई। इसका नाम है कांग्रेस सरकार। इसका हार्ट बीएसपी का, किडनी सपा और शरीर निर्दलीयों का। ऐसी सरकार का क्या भरोसा कब तक चले। उन्होंने कहा कि मंत्रियों बंगले पुतने से पहले सरकार बदल जाएगी।
कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने बयान दिया था कि कुछ भाजपा विधायक कांग्रेस में आने के लिए बैठे हैं। इस पर टिप्पणी करते हुए भार्गव ने कहा कि मंत्री अभी तो अपने बंगले पुतवा लें, काम तो हमारे ही आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भानुमति के कुनबे के समान है, जिस दिन मोदी की आंधी चलेगी सब तिनके के सामान बह जाएंगे।

भार्गव ने कहा सरकार के दबाव में आकर कर्मचारी अन्याय न करें। निष्पक्षता के साथ कार्य करें। सरकार की कठपुतली बनकर कर्मचारी कार्य करेंगे तो हमें डोर काटना आता है। उन्होंने कहा न्याय के लिए हम सरकार के खिलाफ ईंट से ईंट बजा देंगे। प्रदेश की जनता ने बहुमत ज्यादा भाजपा को दिया। अल्पमत की कांग्रेस सरकार सेटिंग की सरकार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!