ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

56 इंच सीने वाला ही दे सकता है सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण: कैलाश विजयवर्गीय

केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि इस तरह का बड़ा कदम 56 इंच के सीने वाला इंसान ही उठा सकता था।
विजयवर्गीय ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार ने शिक्षा और रोजगार में देश के निर्धन वर्ग के सवर्ण बंधुओं को आरक्षण प्रदान करने का फैसला कर उन्हें बहुत बड़ा तोहफा दिया है। यह काम 56 इंच के सीने वाला इंसान ही कर सकता था।

उन्होंने कहा कि पुरानी आरक्षण व्यवस्था के कारण गरीब तबके के सवर्ण लोग विकास की दौड़ में कहीं न कहीं पीछे छूट रहे थे। इस कारण उनके मन में पीड़ा होती थी और समाज में खाई पैदा हो गयी थी।

विजयवर्गीय ने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने से देश में सामाजिक समरसता का ताना-बाना मजबूत होगा।
भ्रामक बयान देकर सनसनी फैलाना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत
उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस आरोप को खारिज किया कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिराने के लिये भाजपा द्वारा धन का प्रलोभन देकर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा महासचिव ने कहा कि इस तरह के भ्रामक बयान देकर सनसनी फैलाना दिग्विजय की पुरानी आदत है। उन्हें खुद कांग्रेस गंभीरता से नहीं लेती। वह राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये आये दिन सनसनीखेज बयान देते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!